कोलंबो, 6 अगस्त| भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा की तारीफ करते हुए कहा कि वह टीम के लिए मूल्यवान हैं। उल्लेखनीय है कि जडेजा की ओर से दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका की दूसरी पारी में लिए गए सबसे अधिक पांच विकेट के दम पर भारत ने एक पारी, 53 रनों से जीत हासिल की। 

Advertisement

जडेजा ने श्रीलंका के लिए 141 रनों की शतकीय पारी खेल रहे दिमुथ करुणारत्ने का विकेट लिया। इसके बाद ही श्रीलंका की पारी लड़खड़ा गई और टीम की दूसरी पारी 386 रनों पर ही सिमट गई। 

Advertisement

संवाददाताओं को दिए एक बयान में कोहली ने कहा, "क्षमताओं से भरपूर खिलाड़ियों को ढूंढ पाना काफी मुश्किल होता है। इसलिए, मुझे लगता है कि इस प्रकार के खिलाड़ी खासकर लंबे प्रारूप वाले खेलों में टीम को महत्वपूर्ण संतुलन प्रदान करते हैं।"  क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत, देखिए PHOTOS

कोहली ने कहा, "जडेजा किसी भी स्तर या स्थिति में आपको 60 या 70 रन देंगे और यह सच में किसी भी खेल को बदल सकता है। मैं कहना चाहूंगा कि वह काफी मूल्यवान खिलाड़ी हैं।"

कप्तान कोहली ने यह भी कहा कि किसी भी टीम के लिए मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना भी महत्वपूर्ण है। 

दिल्ली के क्रिकेट खिलाड़ी ने कहा, "आज हमने तय किया था कि अगर हम शुरुआत में विकेट नहीं भी ले पाए, तो हम इस मुश्किल परिस्थिति का आनंद उठाएंगे, क्योंकि ये परिस्थितियां एक टीम के रूप में आपको और भी बेहतर करती हैं।"   ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स PHOTOS 

Advertisement

कोहली ने कहा कि सफलता आपको जरूर मिलेगी, लेकिन आपको धैर्य रखने की जरूरत है। उन्होंने खुशी जताई कि उनकी टीम इस मुश्किल चरण से निकलकर सफलता हासिल करने में कामयाब रही।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार