भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 इंटरनेशनल में धमाकेदार पारी खेलकर इतिहास रच दिया। जडेजा ने 191.30 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 44 रन की पारी खेली।

जडेजा ने इस पारी के दौरान पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। जडेजा ने टी- 20 इंटरनेशनल में भारत की तरफ से सातवें या उससे नीचे स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 

इससे पहले यह रिकॉर्ड धोनी के नाम था जिन्होंने साल 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई के मैदान पर हुए मैच में 18 गेंदों में 38 रनों की तूफानी पारी खेली थी।

बता दें कि अंत के ओवरों में जडेजा की तेजतर्रार बल्लेबाजी के चलते ही टीम इंडिया 161 रन के संघर्ष लायक स्कोर तक पहुंच सकी। 

जडेजा ने इससे पहले कैनबरा के इस मैदान पर ही खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में भारत ती जीत में अहम रोल निभाया था। नाबाद 66 रन की शानदार पारी खेलने के अलावा उन्होंने गेंदबाजी और फील्डिंग में भी कमाल किया था। 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार