लेफ्ट आर्म स्पिन आलराउंडर रचिन रवींद्र (Rachin Ravindra) को ऑफ स्पिन आलराउंडर माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) की जगह न्यूजीलैंड की वनडे टीम में शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी हैं। न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाजी हरफनमौला माइकल ब्रेसवेल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चोटिल विल जैक्स की जगह चुना है। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम में ब्रेसवेल की जगह रचिन रवींद्र को बुलाया गया है।

Advertisement

रवींद्र बुधवार को आकलैंड में वनडे टीम के साथ जुड़ेंगे। वनडे सीरीज का पहला मैच 25 मार्च को ईडन पार्क में खेला जाएगा। रवींद्र ने न्यूजीलैंड के लिए छह टी20 और तीन टेस्ट खेले हैं लेकिन वनडे में वह अभी तक नहीं खेल पाए हैं।

Advertisement

ब्रेसवेल ने न्यूजीलैंड के लिए सात टेस्ट, 19 वनडे और 16 टी20आई खेले हैं। 117 टी20 मैचों में उनके नाम 133 के स्ट्राइक रेट से 2284 रन है, वहीं 6.52 की इकॉनमी से उनके नाम 40 विकेट भी हैं।

बेंगलुरु का पहला मैच दो अप्रैल को मुंबई इंडियंस से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में है।

ब्रेसवेल ने न्यूजीलैंड के लिए सात टेस्ट, 19 वनडे और 16 टी20आई खेले हैं। 117 टी20 मैचों में उनके नाम 133 के स्ट्राइक रेट से 2284 रन है, वहीं 6.52 की इकॉनमी से उनके नाम 40 विकेट भी हैं।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार