Razaullah Record: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज़ रजाउल्लाह (Razaullah) ने एजबेस्टन टेस्ट (ENG vs PAK  3rd Test) के तीसरे दिन अपनी बल्लेबाज़ी से प्रभावित किया और पाकिस्तानी टीम की दूसरी पारी में 63 गेंदों पर 81 रन ठोके। गौरतलब है कि ये 21 वर्षीय रजाउल्लाह का डेब्यू टेस्ट है, जिसमें उन्होंने अपनी बल्लेबाज़ी से धमाल मचाकर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

Advertisement

रजाउल्लाह ने रचा इतिहास: 21 साल के रजाउल्लाह टेस्ट डेब्यू पर सर्वाधिक छक्के मारने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने एजबेस्टन टेस्ट में अपनी दूसरी पारी में 9 छक्के लगाकर ये कारनामा किया और टिम साउदी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की। टिम साउदी ने साल 2008 में इंग्लैंड के सामने ही अपना टेस्ट डेब्यू किया था। ये मुकाबला नेपियर में हुआ था जहां उन्होंने भी एक पारी में 9 छक्के लगाए थे।

टेस्ट डेब्यू की एक पारी में सबसे ज़्यादा छक्के

  • 9 - टिम साउदी (न्यूजीलैंड) बनाम इंग्लैंड, नेपियर, 2008
  • 9 - रज़ाउल्लाह (पाकिस्तान) बनाम इंग्लैंड, बर्मिंघम, 2026*
  • 7 - काइल मेयर्स (वेस्टइंडीज) बनाम बांग्लादेश, चट्टोग्राम, 2021

नंबर-9 या उससे नीचे बैटिंग करके टेस्ट डेब्यू पर सबसे ज्यादा रन: पाकिस्तानी खिलाड़ी रजाउल्लाह एजबेस्टन टेस्ट में अपनी दूसरी पारी में नंबर-9 पर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए थे। उन्होंने 63 गेंदों पर  4 चौके और 9 छक्के लगाकर 81 रन बनाए। इसी के साथ अब वो डेब्यू टेस्ट में नंबर-9 या उससे नीचे बल्लेबाज़ी करते हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों की रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वो इस लिस्ट  में पांचवें नंबर पर हैं।

टेस्ट डेब्यू में नंबर 9 या उससे नीचे बैटिंग करते हुए सबसे ज़्यादा स्कोर

  • 113 - अबुल हसन (बांग्लादेश) बनाम वेस्टइंडीज, खुलना, 2012
  • 104 - रेगी डफ (ऑस्ट्रेलिया) बनाम इंग्लैंड, मेलबर्न, 1902
  • 98 - एश्टन एगर (ऑस्ट्रेलिया) बनाम इंग्लैंड, नॉटिंघम, 2013
  • 81* - कॉर्बिन बॉश (साउथ अफ्रीका) बनाम पाकिस्तान, सेंचुरियन, 2025
  • 81 - रज़ाउल्लाह (पाकिस्तान) बनाम इंग्लैंड, बर्मिंघम, 2026*
Also Read: LIVE Cricket Score

मैच का हाल: एजबेस्टन टेस्ट पर इंग्लैंड टीम की पकड़ है। यहां तीसरे दिन के खेल के अंत तक पाकिस्तान अपनी दूसरी  पारी में 449 रन बनाकर ऑल आउट हुई। इससे पहले उन्होंने अपनी पहली पारी में 133 रन बनाए थे। बात करें इंग्लैंड की तो उन्होंने अपनी पहली पारी में 453 रन जोड़े थे। यहां से इंग्लैंड के सामने 129 रनों का लक्ष्य है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार