रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के टिम डेविड (Tim David) पर रविवार (12 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंडियन प्रीमियर लीग आचार संहिता के लेवल 1 उल्लंघन के कारण मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है।
बीसीसीआई द्वारा जारी बयान के अनुसार टिम डेविड को इंडियन प्रीमियर लीग की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.4 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो मैच के दौरान अंपायर के निर्देशों की अवहेलना करने से संबंधित है। पहली घटना 18वें ओवर (17.2) में हुई, जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी के दौरान अंपायरों ने गेंद बदलने का फैसला किया। उस समय उन्होंने गेंद को देखने की इच्छा जताई और बार-बार कहने के बावजूद उसे अंपायरों को वापस नहीं दिया।
दूसरी घटना 20वें ओवर (19.2) में हुई, जब उन्होंने फिर से गेंद अंपायरों को नहीं सौंपी। इसे अंपायरों के निर्देशों का बार-बार पालन न करने के रूप में देखा गया।
उन्होंने अपने अपराध को स्वीकार किया और मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा को मान लिया।
बता दें इकस मुकाबले में डेविड ने 16 गेंदों में 212.50 की स्ट्राईक रेट से नाबाद 34 रन की पारी खेली, जिसमें दो चौके औऱ तीन छ्क्के जड़े।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई को 18 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद 4 विकेट क नुकसान पर 240 रन बनाए। जिसमें फिलिप सॉल्ट ने 78 रन, रजत पाटीदार ने 53 रन और विराट कोहली ने 50 रन बनाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
जवाब में मुंबई 5 विकेट गवाकर 222 रन ही बना सकी। जिसमें शेरफेन रदरफोर्ट ने 31 गेंदों में नाबाद 71 रन, कप्तान हार्दिक पांड्या ने 22 गेंदों में 40 रन, रयान रिकल्टन ने 22 गेंदों में 37 रन बनाए।