बेंगलुरू, 24 अप्रैल (CRICKETNMORE)| अब्राहम डिविलियर्स (नाबाद 82) के शानदार अर्धशतक और मार्कस स्टोयनिस (नाबाद 46) की ताबड़तोड़ पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार गेंदबाजी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 12वें संस्करण के मैच में बुधवार को किंग्स इलेवन पंजाब को 17 रनों से हरा दिया।

Advertisement

बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 202 रन का विशाल स्कोर बनाया और फिर पंजाब को निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 185 रन पर रोक दिया। 

Advertisement

बैंगलोर की 11 मैचों में यह चौथी जीत है और अब वह आठ अंकों के साथ अंकतालिका में सातवें नंबर पर पहुंच गई है। बैंगलोर के अभी भी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद है। 

वहीं, पंजाब को 11 मैचों में छठी हार का सामना करना पड़ा है और टीम 10 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर है। 

बैंगलोर से मिले 203 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब को 3.2 ओवर में 42 रन के स्कोर पर क्रिस गेल (23) के रूप में पहला झटका लगा। गेल ने 10 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगााया। 

गेल के आउट होने के बाद लोकेश राहुल (42) ने मयंक अग्रवाल (35) के साथ दूसरे विकेट के लिए 59 रन जोड़े। मयंक 102 के स्कोर पर दूसरे बल्लेबाज के रूप में और राहुल टीम के 105 के स्कोर पर तीसरे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। 

Advertisement

राहुल ने 27 गेंदों की पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया जबकि मयंक ने 21 गेंदों की पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया। 

राहुल के आउट होने के बाद डेविड मिलर (24) और निकोलस पूरन (46) ने चौथे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी कर पंजाब की जीत की उम्मीदों को बनाए रखा। लेकिन इसी बीच मिलर के आउट होते ही पंजाब की उम्मीदें भी लगभग समाप्त हो गई। 

 

पंजाब को अंतिम 12 गेंदों पर जीत के लिए 30 रन बनाने थे और टीम पूरे ओवर खेलने के बावजूद सात विकेट पर 185 रन ही बना सकी। 

Advertisement

पंजाब ने अंतिम तीन ओवरों में केवल 18 रन बनाए और पांच विकेट भी गंवाए, जो उसकी हार का सबसे बड़ा कारण रहा। 

मिलर ने 25 गेंदों पर दो चौके लगाए। पूरन ने 28 गेंदों पर एक चौका और पांच छक्के लगाए। कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने छह, हर्डस विलजोएन ने शून्य रन बनाए। मुरुगन अश्विन और मंदीप सिंह चार रन बनाकर नाबाद लौटे। 

बैंगलोर की ओर से उमेश यादव ने तीन, नवदीप सैनी ने दो और मार्कस स्टोयनिस तथा मोइन अली ने एक-एक विकेट लिया। 

Advertisement

इससे पहले, बैंगलोर ने अब्राहम डिविलियर्स (नाबाद 82) के शानदार अर्धशतक और मार्कस स्टोयनिस (नाबाद 46) की ताबड़तोड़ पारी के दम पर चार विकेट पर 202 रन का विशाल स्कोर बनाया और उसके गेंदबाजों ने इस स्कोर का बचाव कर लिया। 

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर को पहला झटका 3.1 ओवर में 35 के स्कोर पर कप्तान विराट कोहली (13) के रूप में लगा। इसके बाद डिविलियर्स ने पार्थिव पटेल (43) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 36 रन जोड़े।

हालांकि फिर टीम ने 71 के स्कोर पर पटेल को, 76 के स्कोर पर मोइन अली (4) और 81 के स्कोर पर अक्षदीप नाथ (3) के विकेट खो दिए। 

Advertisement

81 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद संकट में फंसती जा रही बैंगलोर को डिविलियर्स और स्टोयनिस ने पांचवें विकेट के लिए 66 गेंदों पर 121 रन की अविजित साझेदारी कर चार विकेट पर 202 रन के एक विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया। 

बैंगलोर ने अंतिम तीन ओवरों में 64 रन बटोरे। डिविलियर्स ने 44 गेंदों पर तीन चौके और सात छक्के लगाए। उनका इस सीजन में यह पांचवां अर्धशतक है। स्टोयनिस ने 34 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्के लगाए।

पंजाब की ओर से मोहम्मद शमी, मुरुगन अश्विन, कप्तान रविचंद्रन अश्विन और हार्डस विलजोएन ने एक-एक विकेट लिया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार