रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण में सोमवार को मुंबई इंडियंस को बेहद रोमांचक मैच में सुपर ओवर में हरा दिया। बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 201 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। मुंबई भी पूरे ओवर खेलने के बाद पांच विकेट खोकर इतने रन ही बना सकी।

Advertisement

मैच सुपर ओवर में गया जहां मुंबई ने सात रन बनाए। बैंगलोर ने आठ रन बना यह मैच अपने नाम कर लिया। मुंबई पहली बार आईपीएल में सुपर ओवर में हारी है।

Advertisement

मुंबई के लिए ईशान किशन (99 रन, 58 गेंद, 2 चौके और 9 छक्के) और केरन पोलार्ड (नाबाद 60 रन, 24 गेंद, 5 छक्के और 3 चौके) की मदद से मुंबई को हार के मुंह से निकाल बराबरी के स्कोर तक पहुंचा दिया था। आखिरी ओवर में टीम को जीत के लिए 19 रनों की जरूरत थी। किशन ने इस ओवर में दो छक्के लगाए, लेकिन शतक से एक रन पहले आउट हो गए। आखिरी गेंद पर मुंबई को पांच रन चाहिए थे। पोलार्ड ने चौका मार मैच सुपर ओवर में पहुंचा दिया।

इससे पहले, बड़ा स्कोर बनाने के बाद बैंगलोर को अब गेंदबाजी में शुरुआती सफलताओं की जरूरत थी। उसके लिए रोहित शर्मा का विकेट बेहद जरूरी था। दूसरा ओवर लेकर आए वॉशिंगटन सुंदर ने रोहित (8) को पवेलियन भेज बैंगलोर को वो जरूरी विकेट दिला दिया।

डेल स्टेन के स्थान पर इस मैच में उतरे इसुरु उदाना ने सूर्यकूमार यादव (0) को आउट कर अपना पहला आईपीएल विकेट लिया। क्विंटन डी कॉक (14) को आउट कर युजवेंद्र चहल ने अपना खाता खोला और बैंगलोर का स्कोर 39/3 कर दिया।

10 ओवर में मुंबई ने तीन विकेट खोकर 63 रन ही बनाए थे। यहां से उसे जीतने के लिए 60 गेंदों पर 139 रनों जरूरत थी।

Advertisement

युवा बल्लेबाज किशन एक छोर से तेजी से स्कोरबोर्ड चला रहे थे। उन्होंने ही मुबंई के जहाज को संभाले रखा हुआ था। दूसरे छोर से उन्हें हार्दिक पांड्या (15) का साथ नहीं मिला जिन्हें लेग स्पिनर एडम जाम्पा ने आउट किया।

हार्दिक के जाने के बाद पोलार्ड मैदान पर आ गए। बैंगलोर के लिए जरूरी था कि वह किशन और पोलार्ड को रोके, लेकिन इन दोनों ने ऐसा नहीं होने दिया और पांचवें विकेट के लिए 119 रनों की साझेदारी की।

आखिरी के पांच ओवरों में मुंबई को जीत के लिए 90 रनों की जरूरत थी। 16वें ओवर में मुंबई ने 10 रन बटोरे। 17वें ओवर में पवन नेगी ने पोलार्ड का कैच छोड़ दिया। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर युजवेंद्र चहल ने भी पोलार्ड का कैच छोड़ दिया। एडम जाम्पा के इस ओवर में पोलार्ड ने तीन छक्के और एक चौके सहित 27 रन बटोरे।

Advertisement

आखिरी दो ओवरों में मुंबई को जीतने के लिए 31 रनों की जरूरत थी और आखिरी ओवर में 19 रन बनाने थे। मुंबई 18 रन ही बना पाई इसलिए मैच सुपर ओवर में गया।

इससे पहले, बैंगलोर के बल्लेबाजों ने मुंबई के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया। एरॉन फिंच, देवदत्त पडिकल और एबी डिविलियर्स, तीनों ने अर्धशतक जमाए और अंत में शिवम दुबे ने बेहतरीन पारी खेल टीम को विशाल स्कोर दिया।

इस मैच में फिंच ने अपनी बीते दो मैच की कमी को दोहराया नहीं। उन्हें अच्छी शुरुआत भी मिली और इस बार वह 50 का आंकड़ा पार करने में भी सफल रहे।

Advertisement

पडिकल ने उनका साथ दिया। दोनों ने पावर प्ले में टीम का स्कोर 59 कर दिया था और इसमें ज्यादा रन फिंच ने बनाए। फिंच ( 52 रन, 35 गेंद, 7 चौके, 1 छक्का) ने आठवें ओवर की तीसरी गेदं पर अपना इस सीजन का पहला अर्धशतक पूरा किया।

ट्रेंट बोल्ट ने उनको 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर पोलार्ड के हाथों कैच कराया। कप्तान विराट कोहली (3) इस मैच में भी रन नहीं बना पाए। राहुल चहर की गेंद पर उनका कैच मुंबई के कप्तान रोहित ने पकड़ा।

पोलार्ड और बोल्ट की जोड़ी ने ही पड्डीकल को पवेलियन की राह दिखाई।

Advertisement

डिविलियर्स अंत में खड़े हुए थे और मुंबई के लिए यह खतरा बड़ा था। डिविलियर्स ने अंत मे अपना तूफानी अंदाज दिखाया उन्होंने अपने पचास रन पूरे किए। आखिरी में दुबे ने भी आक्रामक अंदाज दिखाया।

आखिरी तीन ओवरों में इन दोनों ने मिलकर 36 रन बनाए और टीम को विशाल स्कोर दिया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार