आईपीएल 2024 के 41वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 35 रनों से हराकर टूर्नामेंट में अपनी लगातार हार का सिलसिला तोड़ दिया। ये इस टूर्नामेंट में आरसीबी की दूसरी जीत है और इस जीत के साथ ही उन्होंने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को भी जिंदा रखा है। इस जीत के बाद भी आरसीबी अंक तालिका में 10वें स्थान पर ही बना हुआ है।

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और स्कोरबोर्ड पर निर्धारित 20 ओवरों में 206 रन लगा दिए। आरसीबी के लिए इस मैच में विराट कोहली और रजत पाटीदार ने अर्द्धशतक लगाए जबकि कैमरुन ग्रीन भी 37 रन बनाकर नाबाद रहे। बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने जीत के लिए 207 रनों का लक्ष्य रखा। हैदराबाद के लिए इस मैच में जयदेव उनादकट ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए।

Advertisement

जवाब में जब हैदराबाद की टीम 207 रनों को चेज़ करने उतरी तो शुरुआत से ही विकेट गिरते रहे और पूरी टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 171 रन ही बना सकी। हैदराबाद की शुरुआत ही खराब रही और शानदार फॉर्म में चल रहे ट्रैविस हेड पारी के पहले ही ओवर में 1 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने अपना तेज़ खेलने वाला अंदाज़ जारी रखा और सिर्फ 13 गेंदों में 31 रन बना दिए। हालांकि, वो यश दयाल की गेंद में फंस गए और बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए।

Also Read: Live Score

इसके बाद एडेन मारक्रम और हेनरिक क्लासेन से हैदराबाद की टीम को काफी उम्मीदें थी लेकिन इस मैच में ये दोनों खिलाड़ी भी फ्लॉप रहे और स्वप्निल सिंह के पहले ही ओवर में आउट हो गए। इसके बाद हैदराबाद की टीम के लिए वापसी करना बहुत मुश्किल था और टीम सिर्फ मैच को खींचती नजर आई। हैदराबाद के लिए शाहबाज़ अहमद ने नाबाद 41 रन बनाए। जबकि पैट कमिंस ने भी आखिर में 31 रनों की पारी खेलकर उम्मीदें जिंदा रखने की कोसिश की लेकिन तब तक बहुत देर हो गई थी। आरसीबी के लिए स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा और कैमरुन ग्रीन ने 2-2 विकेट लिए और अपनी टीम की जीत पक्की की। इस जीत के साथ आरसीबी ने अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है लेकिन उन्हें प्लेऑफ खेलने के लिए अपने इस प्रदर्शन को जारी रखना होगा और बाकी टीमों के नतीजों पर भी नजर रखनी होगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार