IPL 2020: आईपीएल सीजन 13 में अब तक खेले गए 10 मैचों में आरसीबी के गेंदबाज युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने जबरदस्त गेंदबाजी की है। इस बीच सोशल मीडिया पर युजवेंद्र चहल और उनकी मंगेतर धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ मैच से पहले धनश्री ने चहल को सरप्राइज दिया था।  

Advertisement

धनश्री वर्मा 11 अक्टूबर को दुबई पहुंची थीं लेकिन क्वारंटाइन में होने की वजह से चहल को इस बात की उम्मीद नहीं थी कि वह राजस्थान रॉयल्स से मुकाबले से ठीक पहले उनसे मिलेंगी। आरसीबी ऑफिशियल ने इस क्यूट वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में धनश्री बताती हैं कि वह काफी दिनों बाद चहल से मिल रही हैं। धनश्री दरवाजा खटखटाती हैं और जैसे ही चहल अपनी मंगेतर को देखते हैं वह सरप्राइज हो जाते हैं।

Advertisement

इस दौरान चहल के एक्सप्रेशन देखते ही बनते हैं। चहल, धनश्री से कहते हैं कि मैंने सोचा मैं तुमसे मैच के बाद मिलूंगा। जिसपर धनश्री उन्हें सरप्राइज के बारे में बताती हैं और चहल को गले लगा लेती हैं। चहल मजाकिया अंदाज में वीडियो में यह भी कहते हुए नजर आते हैं कि, 'मैं अपनी आजादी को बहुत मिस कर रहा हूं।' जिस पर धनश्री हंसने लगती हैं।

बता दें कि युजवेंद्र चहल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 18.33 की औसत से 15 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान चहल ने काफी किफायती गेंदबाजी भी की है। चहल ने इस सीजन में 6.97 की औसत से रन दिए हैं। पॉइंट्स टेबल की बात करें तो फिलहाल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम 10 मैचों में 7 जीत के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है। आरसीबी टीम को अपना अगला मुकाबला 25 अक्टूबर को चैन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलना है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार