आईपीएल 2021 के बाद विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की कप्तानी करते हुए नजर नहीं आएंगे। फैंस इस खबर के झटके से अभी उबर भी नहीं पाए थे कि एक और हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। ताज़ा खबरों के मुताबिक, आईपीएल 2021 के यूएई में चल रहे दूसरे चरण में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली को कप्तानी से हटाया जा सकता है।

Advertisement

दूसरे हाफ के अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आरसीबी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। कोहली बल्ले से विफल होने के बाद वो सवालों के घेरे में आ गए हैं। जबकि कई फैंस और विशेषज्ञ इस 32 वर्षीय स्टार की आलोचना भी कर रहे हैं। एक पूर्व क्रिकेटर ने नाम न छापने की शर्तों पर खुलासा करते हुए कहा कि कोहली को आईपीएल 2021 के बीच में ही आरसीबी की कप्तानी से बर्खास्त किया जा सकता है।

Advertisement

पूर्व क्रिकेटर ने न्यूज 18 के हवाले से कहा, “जिस तरह से वो कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेल रहे थे, उसे देखिए। उन्हें कुछ नहीं पता लगा! ऐसा लगता है कि वो अभी बड़े समय से संघर्ष कर रहे हैं। ऐसी संभावना है कि उन्हें सीजन के बीच में ही हटाया जा सकता है। यह पहले भी अन्य टीमों के साथ हुआ है, जैसे केकेआर में दिनेश कार्तिक और सनराइजर्स हैदराबाद में डेविड वार्नर के साथ हो चुका है।“
 
आगे बोलते हुए पूर्व क्रिकेटर ने कहा, “उन्हें या तो हटा दिया गया या वो बीच में ही कप्तानी छोड़ गए। तो ये आरसीबी में भी हो सकता है। कल का मैच देखने के बाद मुझे ऐसा लग रहा है। एक और खराब मैच और आप आरसीबी की कप्तानी में तुरंत बदलाव देख सकते हैं।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार