IPL 2020: आईपीएल के 28वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) को 82 रनों से हरा दिया है। मैच के दौरान एक बार फिर आरसीबी के कप्तान विराट कोहली और ए बी डिविलियर्स (AB de Villiers) के बीच शानदार साझेदारी देखने को मिली। विराट कोहली ने 28 गेंदो पर 1 चौके की मदद से 33 रन बनाए थे।

Advertisement

विराट कोहली ने मैच के दौरान अपना पहला चौका 25 गेंद का सामना करने के बाद पारी के 19 वें ओवर में लगाया था। प्रसिद्ध कृष्णा की फुल लेंथ डिलीवरी पर विराट के बल्ले का किनारा लगा और थर्ड-मैन क्षेत्र से होते हुए गेंद चौके तक पहुंच गई। इस चौके के बाद विराट कोहली का रिएक्शन देखने वाला था। विराट कोहली ने फिस्ट पंप करते हुए इस चौके को सेलिब्रेट किया। विराट कोहली के इस सेलिब्रेशन के बाद वह ट्रोल हो गए हैं।

Advertisement

एक यूजर ने ए बी डी विलियर्स और विराट कोहली की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ' 6 छक्के और 4 चौके मारने के बाद डी विलियर्स का रिएक्शन और 1 चौका मारने के बाद कोहली का रिएक्शन।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'शारजाह के मैदान में 25 गेंद खेलने के बाद 1 चौका मारने के बाद विराट कोहली का रिएक्शन देखकर प्रसिद्ध कृष्णा सोच रहे होंगे की बल्ले का किनारा लगने के बाद ऐसा सेलिब्रेशन?'

बता दें कि आईपीएल सीजन 13 में आरसीबी की टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 7 मैचों में 5 जीत के साथ तीसरे स्थान पर है। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के भी 7 मैचों में 10 ही अंक हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम को अपना अगला मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 15 अक्टूबर को खेलना है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार