राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2021 के 43वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को मैच जीतने के लिए 150 रनों का लक्ष्य दिया है। हालांकि, आरसीबी के कप्तान विराट कोहली और देवदत्त पड्डिकल ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाते हुए पहले पांच ओवर में ही 48 रन जोड़ दिए।

Advertisement

इसके बाद पहले पड्डिकल आउट हुए और उसके कुछ देर बाद विराट कोहली भी दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट होकर पवेलियन चले गए। आउट होने से पहले विराट ने 20 गेंदों में  25 रन की पारी खेली। इस दौरान वो शानदार लय में नज़र आ रहे थे लेकिन रियान पराग के शानदार थ्रो ने उनकी पारी का अंत कर दिया।

Advertisement

जिस ओवर में विराट रनआउट हुए उससे एक गेंद पहले ही रियान पराग ने क्रिस मॉरिस की गेंद पर उनका कैच छोड़ा था और ऐसा लग रहा था कि शायद विराट इस जीवनदान का फायदा उठाएंगे लेकिन अगली ही गेंद पर फिर उन्होंने गेंद को पराग के पास खेल दिया और एक रन चुराने के लिए भाग पड़े।

पराग से मिसफील्ड हुआ था और विराट ने इसी आड़ में उनके हाथों से रन चुराने की सोची। विराट इस दौरान पराग को ही देखते रहे लेकिन पराग ने चीते सी फुर्ती दिखाते हुए 30 यार्ड सर्कल से 23 मीटर के रॉकेट थ्रो से सीधा स्टंप्स पर निशाना लगाया और विराट रनआउट हो गए। इस रनआउट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार