RCB Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 26वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स (RCB vs DC) के बीच शनिवार, 18 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जा रहा है। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए मैदान पर उतरते ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम (Royal Challengers Bengaluru) ने एक बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है।
बेंगलुरु की टीम ने रचा इतिहास: RCB की टीम आज अपने होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर आईपीएल का अपना 100वां मुकाबला खेल रही है। इसी के साथ अब बेंगलुरु की टीम आईपीएल के इतिहास में एक ही वेन्यू पर 100 मुकाबले खेलने वाली पहली टीम बन गई है। उनके अलावा किसी भी दूसरी टीम ने ये कारनामा नहीं किया है।
बताते चलें कि उनके बाद आईपीएल में एक वेन्यू पर सर्वाधिक मुकाबले खेलने वाली टीम कोलकाता नाइट राइडर्स हैं, जिन्होंने अपने होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स स्टेडियम में पूरे 98 मुकाबले खेले हैं।
ग्रीन जर्सी पहनकर खेल रहे RCB के खिलाड़ी: दिल्ली कैपिटल्स के सामने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ग्रीन जर्सी पहनकर मैदान पर उतरी है। खास बात ये है कि आरसीबी की ग्रीन जर्सी 'ग्रीन एनिशिएटिव' का हिस्सा है। उनकी यह जर्सी वेस्ट मटेरियल को रीसायकल करके तैयार की जाती है। वो साल 2011 से ही हर सीजन के एक मुकाबले में ये जर्सी पहनकर खेलते हैं। यहां देखे मैच का स्कोर कार्ड
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग XI: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर- रसिख सलाम, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विकी ओस्टवाल, वेंकटेश अय्यर।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन XI: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार।
Also Read: LIVE Cricket Score
इम्पैक्ट प्लेयर: विपराज निगम, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, नितीश राणा।