वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 का 20वां मुकाबला एकदम फिल्मी रहा। स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने हरमनप्रीत कौर की मुंबई इंडियंस को 11 रन से पटखनी दी। आरसीबी के लिए ये मुकाबला सीजन का आखिरी था और उन्होंने इसे जीत के साथ खत्म किया। लेकिन, मुंबई इंडियंस की उम्मीदों पर पानी फिर गया, क्योंकि इस हार से उनका सीधे फाइनल में जाने का सपना टूट गया। अब दिल्ली कैपिटल्स ने फाइनल का टिकट कटा लिया है।

Advertisement

मैच की शुरुआत में हरमनप्रीत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन आरसीबी की बेटिंग लाइनअप ने ऐसा गदर मचाया कि गेंदबाजी बेमतलब लगने लगी। स्मृति मंधाना ने फिर दिखा दिया कि वो क्यों कप्तान हैं। 37 गेंदों में 53 रन ठोक दिए, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे। फिर एलिस पेरी मैदान में आईं, जो पहले से ही फॉर्म में हैं। पेरी ने नाबाद 49 रन कूट दिए। ऋचा घोष ने भी मजा दिलाया, 22 गेंदों में 36 रन, और जॉर्जिया वारेहम ने तो सिर्फ 10 गेंदों में 31 रन ठोक कर माहौल बना दिया। शब्बीनेनी मेघना ने भी 13 गेंद में 26 रन ठोक दिए। कुल मिलाकर, आरसीबी ने 20 ओवर में 199 रन बोर्ड पर चिपका दिए।

Advertisement

अब बारी थी मुंबई इंडियंस की। उनके लिए नताली सीवर-ब्रन्ट ने सबसे ज्यादा चमक बिखेरी। 35 गेंदों पर 69 रन ठोक दिए, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल थे। लेकिन बाकी बल्लेबाजों ने साथ नहीं दिया। नतीजा ये हुआ कि मुंबई 188 रन ही बना पाई और 11 रन से मुकाबला हार गई। सीवर-ब्रन्ट ने एक रिकॉर्ड भी बना दिया, वो WPL इतिहास में किसी एक सीजन में 400 से ज्यादा रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं।

मुंबई की ये हार दिल्ली कैपिटल्स के लिए खुशी की खबर लेकर आई। दिल्ली सीधे फाइनल में पहुंच गई, जबकि मुंबई को अब एलिमिनेटर खेलना पड़ेगा।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार