वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में रविवार (12 अप्रैल) को खेले गए आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 240 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में मुंबई की टीम 222 रन तक ही पहुंच सकी। अपनी इस जीत के साथ ही RCB की टीम ने चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ एक बड़े क्लब में शामिल हो गई।

Advertisement

MI के खिलाफ जीत पक्की करने के साथ ही, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चेन्नई सुपर किंग्स की बराबरी पर आ गई और आईपीएल में 200+ के लक्ष्य का बचाव करते हुए संयुक्त रूप से सबसे ज़्यादा जीत हासिल करने वाली टीम बन गई। आईपीएल में 200+ के लक्ष्य का बचाव करते हुए RCB और CSK दोनों के नाम 23-23 जीत दर्ज हैं, जबकि MI और SRH 18 जीत के साथ दूसरे स्थान पर और RR तथा KKR 15 जीत के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

Advertisement

इस मैच की बात करें तो आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को विराट कोहली और फिल सॉल्ट ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 120 रन की बड़ी साझेदारी हुई। कोहली ने 38 गेंदों में 50 रन बनाए, जबकि फिल सॉल्ट ने 36 गेंदों में 78 रन की तूफानी पारी खेली।

मध्य ओवरों में कप्तान रजत पाटीदार ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 20 गेंदों में 53 रन ठोक दिए। वहीं आखिरी ओवरों में टिम डेविड ने 16 गेंदों में 34 रन बनाकर टीम को 20 ओवर में 240 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

Also Read: LIVE Cricket Score

मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी में मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट और हार्दिक पांड्या को 1-1 विकेट मिला। 241 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत ठीक-ठाक रही, लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। रयान रिकेल्टन ने 22 गेंदों में 37 रन बनाए, जबकि रोहित शर्मा 19 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव ने 33 रन बनाए, जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या ने 22 गेंदों में 40 रन की पारी खेली। निचले क्रम से शेरफेन रदरफोर्ड की 31 गेंदों में नाबाद 71 रन की तेज पारी जरूर आई, लेकिन टीम 20 ओवर में 222 रन तक ही पहुंच सकी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार