RCB schedule IPL 2026: गुरुवार (26 मार्च) को आईपीएल (IPL 2026) के पूरे शेड्यूल का ऐलान हो चुका है और डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) एक बार फिर अपने खिताब को बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। RCB इस सीजन अपने सात में से पांच घरेलू मुकाबले बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी, जबकि बाकी दो होम मैच रायपुर में खेले जाएंगे।
RCB अपने अभियान की शुरुआत सीजन के ओपनिंग मैच में 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बेंगलुरु में करेगी। इसके बाद टीम 5 अप्रैल को पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हाई-वोल्टेज मुकाबला खेलेगी। वहीं तीसरा मैच 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में होगा।
इस सीजन RCB की भिड़ंत मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दो-दो बार होगी। ऐसे में फैंस को पूरे सीजन में कई बड़े और रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे, खासकर MI और CSK के खिलाफ मैचों पर सबकी नजर रहेगी।
गौरतलब है कि RCB ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 साल बाद पहली बार खिताब अपने नाम किया था, और इस बार टीम उसी लय को बरकरार रखना चाहेगी।
आईपीएल 2026 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पूरा शेड्यूल:
- 28 मार्च – RCB vs सनराइजर्स हैदराबाद – बेंगलुरु – 7:30 PM
- 5 अप्रैल – RCB vs चेन्नई सुपर किंग्स – बेंगलुरु – 7:30 PM
- 10 अप्रैल – राजस्थान रॉयल्स vs RCB – गुवाहाटी – 7:30 PM
- 12 अप्रैल – मुंबई इंडियंस vs RCB – मुंबई – 7:30 PM
- 15 अप्रैल – RCB vs लखनऊ सुपर जायंट्स – बेंगलुरु – 7:30 PM
- 18 अप्रैल – RCB vs दिल्ली कैपिटल्स – बेंगलुरु – 3:30 PM
- 24 अप्रैल – RCB vs गुजरात टाइटंस – बेंगलुरु – 7:30 PM
- 27 अप्रैल – दिल्ली कैपिटल्स vs RCB – दिल्ली – 7:30 PM
- 30 अप्रैल – गुजरात टाइटंस vs RCB – अहमदाबाद – 7:30 PM
- 7 मई – लखनऊ सुपर जायंट्स vs RCB – लखनऊ – 7:30 PM
- 10 मई – RCB vs मुंबई इंडियंस – रायपुर – 7:30 PM
- 13 मई – RCB vs कोलकाता नाइट राइडर्स – रायपुर – 7:30 PM
- 17 मई – पंजाब किंग्स vs RCB – धर्मशाला – 3:30 PM
- 22 मई – सनराइजर्स हैदराबाद vs RCB – हैदराबाद – 7:30 PM
Also Read: LIVE Cricket Score
आईपीएल 2026 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वाड:
रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, नुवान तुषारा, रासिख डार, स्वप्निल सिंह, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सत्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा और कनिष्क चौहान।