2 फऱवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 को लेकर एक बड़ी खबर आई है। खबर है कि फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेैंगलोर की टीम ने आईपीएल 2018 को लेकर एक बड़ा ऐलान कर दिया है।
द हिन्दु न्यूज पेपर की रिपोर्ट की मानें तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कुछ खिलाड़ियों को आईपीएल 2018 में खेलने से पहले यो- यो टेस्ट पास करनी होगी।
रिपोर्ट के मुताबिक पवन नेगी, नवदीप सैनी और कुलवंत खेजरोलिया को फिटनेस के लिए यो-यो टेस्ट पास करना होगा।
सभी जानते हैं कि इस टीम के कप्तान विराट कोहली हैं और वो फिटनेस को लेकर काफी सख्त रहते हैं। यही कारण था कि पिछले साल युवा खिलाड़ी सऱफराज खान को भी फिटनेस के चलते ज्यादा मैच नहीं खेलने दिया गया था। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS
ऐसे में अब इन खिलाड़ियों को आईपीएल 2018 में बैंगलोर की टीम के तरफ से खेलना है तो सबसे पहले यो- यो टेस्ट पास करना होगा।