5 मई, पुणे (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 के 35वें मैच में सीएसके ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। आरसीबी की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।
आरसीबी के लिए यह मैच काफी अहम है तो वहीं दूसरी ओर सीएसके की टीम इस मैच को जीतकर अपनी स्थिती अच्छी करना चाहेगी।
सीएसके की टीम में 3 बदलाव हुए हैं। फाफ डुप्लेसी, कर्ण शर्मा और केएम अशिफ बाहर हुए हैं तो वहीं सीएसके की टीम में एबी डीविलियर्स की वापसी हुई है। क्विंटन डीकॉक बाहर हैं उनकी जगह पार्थिव पटेल को मौका मिला है। इसेक साथ - साथ वॉशिंगटन सुंदर भी बाहर हैं।
टीमें
आरसीबी
पार्थिव पटेल , ब्रेंडन मैकुलम, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, मनदीप सिंह, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, टिम साउथी, मुरुगन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, युजेंद्र चहल