कप्तान फाफ डु प्लेसिस, रजत पाटीदार और दिनेश कार्तिक की शानदार पारियों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2024 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को जीत के लिए 197 रनों का लक्ष्य दिया है।

 
Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद 23 रन के कुल स्कोर तक विराट कोहली (3) औऱ डेब्यू मैच खेल रहे विल जैक्स (8) आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद डु प्लेलिस औऱ पाटीदार ने मिलकर पारी को संभाला औऱ तीसरे विकेट के लिए 82 रन जोड़े। 

Advertisement

डु प्लेसिस ने 40 गेंदों में 61 रन (4 चौके और 3 छक्के) और पाटीदार ने 26 गेंदों में 50 रन (3 चौके औऱ 4 छक्के) रन की पारी खेली। ग्लेन मैक्सवेल का खराब फॉर्म इस मुकाबले में भी जारी रहा औऱ वह बिना खाता खोले आउट हो गए। पाटीदार की जगह इम्पैक्ट सब्सीट्यूट के तौर पर आए सौरव चौहान (9) कुछ खास नहीं कर पाए।

छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे दिनेश कार्तिक ने 23 गेंदों में नाबाद 53 रन (5 चौके औऱ 3 छक्के) की तूफानी पारी खेली, जिसकी बदौलत आरसीबी ने 8 विकेट के नुकसान पर 196 रन का स्कोर खड़ा किया। 

मुंबई इंडियंस के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह ने अपने कोटे के चार ओवर में 19 रन देकर 5 विकेट लिए। इसके अलावा आकाश मधवाल, गेराल्ड कोइट्जे और श्रेयस गोपाल ने 1-1 विकेट लिया।  

टीमें:

Advertisement

मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोइट्जे , जसप्रीत बुमराह, आकाश मधवाल, श्रेयस गोपाल।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, विल जैक्स, महिपाल लाॅमरोर, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, विजयकुमार विषक, रीस टॉप्ली, आकाश दीप

मुंबई इंडियंस के इम्पैक्ट सब्सीट्यूट: सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, नमन धीर, नेहल वढेरा, हार्विक देसाई

Advertisement

Also Read: Live Score

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इम्पैक्ट सब्सीट्यूट: सुयश प्रभुदेसाई, सौरव चौहान, स्वप्निल सिंह, राजन कुमार, कर्ण शर्मा
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार