14 फरवरी।  इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने शुक्रवार को अपना नया लोगो लांच किया जिसके साथ टीम लीग के आगामी सीजन में उतरेगी, जो 29 मार्च से शुरू हो रहा है।

Advertisement

इस नए लोगो में स्वर्ण के रंग में शेर को दर्शाया गया है। आपको बता दें कि आरसीबी के नए लोगो लांच के बाद फैन्स ने जहां इसे अच्छा बताया तो नहीं सनराइजर्स हैदराबाद के ऑफिशियली अकाउंट ने भी कमेंट किया है। 

Advertisement

कमेंट में हैदराबाद ने 'Ee sala logo chaala bagundi,' लिखकर कमेंट किया जिसका हिन्दी मेंमतलब है वाह! क्या बढ़िया लोगो है।

बेंगलोर के चेयरमैन संजीव चुरीवाला ने इस लांच के मौके पर कहा, "नए ब्रांड को लाने के पीछे मकसद हमारे शेर को नया रूप देना है। इस लोगो में लगातार मनोरंजित करने और प्रशंसकों के लाथ जुड़ने रहने की प्रतिबद्धता है।"

उन्होंने कहा, "हमारा मानना है कि इस विजन को दोबारा जीने और लागू करने तथा क्रिकेट के जुनून का जश्न मनाने के लिए नई पहचान की जरूरत थी।" 2008 से अभी तक खिताब से महरूम रहने वाली बेंगलोर ने बुधवार को अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स से अपना नाम और लोगो हटा लिया था, जिसके बाद कई तरह से सवाल उठने लगे थे।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार