Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 11वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रविवार, 05 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच पिछले आईपीएल सीजन दो मुकाबले हुए थे जो कि दोनों ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने जीतकर अपने नाम किए थे। बात करें अगर इनके बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो वो बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही खेला गया था और इसे RCB ने 213 रनों का स्कोर डिफेंड करके रोमांचक अंदाज़ में 2 विकेट से जीता था। इस मुकाबले में मेजबान टीम के लिए विराट कोहली, जैकब बेथेल और रोमारियो शेफर्ड ने अर्धशतकीय पारी खेली थी।

RCB vs CSK, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - रविवार, 05 अप्रैल 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु

M.Chinnaswamy Stadium, Bengaluru Pitch Report

आईपीएल 2026 का 11वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करना थोड़ा ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर मौजूदा सीजन में अब तक सिर्फ एक मुकाबला खेला गया है जो कि RCB की टीम ने सिर्फ 15.4 ओवर में 202 रनों का लक्ष्य हासिल करके सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया था।

RCB vs CSK Head To Head Record

कुल - 35
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 13
चेन्नई सुपर किंग्स - 21
बेनतीजा - 01

RCB vs CSK, IPL 2026: Where to Watch?

आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।

RCB vs CSK, IPL 2026: Player to Watch Out For

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल और जैकब डफी स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर चेन्नई सुपर किंग्स टीम की तो ऋतुराज गायकवाड़, आयुष म्हात्रे और शिवम दुबे अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

RCB vs CSK Probable Playing XI

Royal Challengers Bengaluru Probable Playing XI: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी। इम्पैक्ट प्लेयर- अभिनंदन सिंह।

Chennai Super Kings Probable Playing XI: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, सरफराज खान, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद। इम्पैक्ट प्लेयर: राहुल चाहर।

RCB vs CSK Today's Match Prediction

आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

RCB vs CSK Match Prediction, RCB vs CSK Pitch Report, Today's Match RCB vs CSK, IPL 2026, RCB vs CSK Prediction, RCB vs CSK Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार