RCB Vs GT Match Prediction, IPL 2026 Final: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का फाइनल रविवार, 31 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि IPL के मौजूदा सीजन में इन दोनों टीमों की कुल तीन बार टक्कर हुई है जिसमें से दो बार RCB ने जीत हासिल की। बात करें इनके बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो वो धर्मशाला के मैदान पर खेला गया था जिसे बेंगलुरु ने 254 रन डिफेंड करके 92 रनों से जीता। इस मुकाबले में रजत पाटीदार ने 33 गेंदों पर नाबाद 93 रनों की तूफानी पारी खेली थी।

Advertisement

RCB vs GT, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - रविवार, 31 मई 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

Narendra Modi Stadium, Ahmedabad Pitch Report

आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना काफी ज्यादा पसंद करती है। ये एक हाई स्कोरिंग वेन्यू है जहां T20I में पहली इनिंग का औसत स्कोर 178 रन रहा है।

Advertisement

बात करें अगर यहां खेले गए आखिरी टी20 मुकाबले की तो उसमें गुजरात टाइटंस की टीम ने 229 रन डिफेंड करके चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रनों से हराया था।

RCB vs GT Head To Head Record

कुल - 09
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 05
गुजरात टाइटंस - 04

Advertisement

RCB vs GT, IPL 2026: Where to Watch?

आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।

RCB vs GT, IPL 2026: Player to Watch Out For

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से विराट कोहली, रजत पाटीदार और भुवनेश्वर कुमार स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर गुजरात टाइटंस टीम की तो शुभमन गिल, साईं सुदर्शन और कगिसो रबाडा अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

RCB vs GT Probable Playing XI

Royal Challengers Bengaluru Probable Playing XI: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोस हेजलवुड, रसिख सलाम। इम्पैक्ट प्लेयर - जैकब डफी।

Advertisement

Gujarat Titans Probable Playing XI: साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान/साईं किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट प्लेयर: राहुल तेवतिया।

RCB vs GT Today's Match Prediction

आईपीएल 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

Advertisement

RCB vs GT Match Prediction, RCB vs GT Pitch Report, Today's Match RCB vs GT, IPL 2026, RCB vs GT Prediction, RCB vs GT Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार