इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 57वां मुकाबला बुधवार, 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा लेकिन मैच से पहले फैंस के मन में मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है तो चलिए आपको बताते हैं कि मौसम कैसा रहने वाला है।

Advertisement

मौसम विभाग के मुताबिक, मैच के दिन तापमान लगभग 26°C रहने की उम्मीद है और ह्यूमिडिटी 57% होगी। मैच के दौरान बारिश होने का कोई अनुमान नहीं है जिससे साफ है कि फैंस को रायपुर में पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिलने वाला है।

Advertisement

गौरतलब है कि IPL के पिछले सीजन इन दोनों टीमों की कुल दो बार भिड़ंत होनी थी, लेकिन एक मुकाबला बारिश के कारण बिना कोई गेंद डाले रद्द करना पड़ा था। बात करें दूसरे मुकाबले की तो उसमें RCB ने 16.2 ओवर में 175 रन बनाकर KKR को 8 विकेट से धूल चटाई थी। इस मैच में RCB की जीत के हीरो फिल साल्ट (31 गेंदों पर नाबाद 56 रन) और विराट कोहली (36 गेंदों पर नाबाद 59 रन) थे, जिन्होंने अर्धशतक ठोके थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

ये मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जो कि एक हाई स्कोरिंग वेन्यू है। इस मैदान पर अब तक कुल दो टी-20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से एक रन चेज़ और एक रन डिफेंड करने वाली टीम ने जीता है। यहां T20I में पहली इनिंग का औसत स्कोर 191 रन रहा है। ऐसे में इस मैच में भी रनों की बारिश देखने को मिल सकती है।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार