इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 23वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बुधवार, 15 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा लेकिन इस मैच से पहले फैंस के मन में बेंगलुरु के मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है तो चलिए आपके मन में चल रहे इस सवाल का जवाब हम देते हैं।
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, मैच वाला दिन गर्म रहने की उम्मीद है लेकिन आसमान में कुछ बादल छाए रहेंगे। मैच के समय तापमान गिरकर लगभग 30 डिग्री सेल्सियस तक आ जाएगा, जिससे स्थिति थोड़ी बेहतर हो जाएगी। शाम के समय भी आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में फैंस को कुल मिलाकर पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिल सकता है।
गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच पिछले आईपीएल सीजन सिर्फ एक मुकाबला खेला गया था जिस में रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी ने जीत लिया था। आरसीबी की टीम ने 18.4 ओवर में 228 रनों का लक्ष्य हासिल करके 6 विकेट से ये मुकाबला अपने नाम किया था। इस मुकाबले में जितेश शर्मा ने 33 गेंदों पर नाबाद 85 रनों की तूफानी पारी खेली थी।
Also Read: LIVE Cricket Score
ये मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करना थोड़ा ज्यादा पसंद करती है। ये एक हाई स्कोरिंग वेन्यू है जहां खेले गए आखिरी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 250 रन डिफेंड करके चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रनों से धूल चटाई थी। ऐसे में इस मैच में भी फैंस को रनों की भरमार देखने को मिल सकती है।