आईपीएल 2025 (IPL 2025) का फाइनल मंगलवार, 03 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के दौरान RCB के स्टार गेंदबाज़ जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) अपनी गेंदबाज़ी से करिश्मे को अंदाम देते हुए ना सिर्फ बेंगलुरु को पहली बार आईपीएल का चैंपियन बना सकते हैं, बल्कि वो सीजन में सबसे ज्यादा विकेट चटकाते हुए पर्पल कैप भी जीत सकते हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि जोश हेजलवुड मौजूदा सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सबसे कामियाब गेंदबाज़ हैं और उन्होंने टूर्नामेंट में RCB के लिए 11 मैच खेलते हुए 21 विकेट झटके हैं।

Advertisement

जोश सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में फिलहाल चौथे पायदान पर मौजूद हैं, लेकिन अगर वो पंजाब किंग्स के खिलाफ फाइनल मैच में 5 विकेट चटका देते हैं तो वो ऐसा करते हुए प्रसिद्ध कृष्णा को पछाड़कर टूर्नामेंट का पर्पल कैप अपने सिर सजा लेंगे। आपको बता दें कि गुजरात टाइटंस के 29 वर्षीय पेसर प्रसिद्ध कृष्णा ने आईपीएल 2025 में 15 मैच खेलते हुए 25 विकेट चटकाने का कारनामा किया है। जोश हेजलवुड उनसे पर्पल कैप की रेस में 4 विकेट पीछे हैं।

आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज़

प्रसिद्ध कृष्णा - 15 मैचों में 25 विकेट (गुजरात टाइटंस)

नूर अहमद - 14 मैचों में 24 विकेट (चेन्नई सुपर किंग्स)

Advertisement

ट्रेंट बोल्ट - 16 मैचों में 22 विकेट (मुंबई इंडियंस)

जोश हेजलवुड - 11 मैचों में 21 विकेट (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)

रवि साईं किशोर - 15 मैचों में 19 विकेट (गुजरात टाइटंस)

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि अगर जोश हेजलवुड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले फाइनल मैच में पांच विकेट चटकाते हैं तो ऐसे में कोई शक नहीं है कि RCB के पास मौजूदा सीजन जीतने का एक बड़ा मौका होगा। ऐसे में आरसीबी फैंस यही दुआ करेंगे कि जोश हेजलवुड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल मैच में इस करिश्मे को अंज़ाम दें।

PBKS के खिलाफ IPL Final के लिए RCB की संभावित प्लेइंग XI

फिल साल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड।

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

इम्पैक्ट प्लेयर - सुयश शर्मा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार