Royal Challengers Bangalore vs Gujarat Giants, WPL Dream 11 Prediction

Advertisement

WPL 2023 का 16वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात जायंट्स के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात जायंट्स ने अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मैच में हराया है, वहीं रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर भी यूपी वॉरियर्स को हराने के बाद गुजरात जायंट्स से भिड़ने वाली है।

इस मैच में एश गार्डनर पर दांव खेला जा सकता है। इस ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने अब तक टूर्नामेंट में 103 रन और 9 विकेट चटकाए हैं। वह बैट और बॉल दोनों से ही आपको पॉइंट्स जीता सकती हैं। उपकप्तान के तौर पर एलिसे पेरी को चुनना एक अच्छा फैसला होगा। पेरी ने 41 की औसत से आरसीबी के लिए 205 रन बनाए हैं। पिछले मैच में उन्होंने तीन विकेट भी झटके थे।

RCB-W vs GUJ-W: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शनिवार, 18 मार्च, 2023
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई

RCB-W vs GUJ-W, Pitch Report

ब्रेबोर्न स्टेडियम में एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। यहां की पिच बल्लेबाज़ों और गेंदबाज़ों दोनों को ही मदद करती है। इस पिच पर टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाज़ी करना पसंद करेगी। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन रहता है। स्पिनर्स गेम को इन्जॉय कर सकते हैं।

यहां पिछला मुकाबला गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया था जिसमें गुजरात जायंट्स ने 11 रनों से जीत दर्ज की थी। GUJ ने 20 ओवर में 147 रन बनाए थे, वहीं कैपिटल्स की टीम 136 रन बनाकर सिमट गई थी।

RCB-W vs GUJ-W: Where to Watch?

वुमेंस आईपीएल के सभी मैच Sports 18 पर प्रसारित किये जाएंगे। क्रिकेट मैच WPL को JIO Cinema पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

Royal Challengers Bangalore vs Gujarat Giants, Dream 11 Team

विकेटकीपर - ऋचा घोष
बल्लेबाज - सोफी डिवाइन, लौरा वोल्वार्ट, हरलीन देओल
ऑलराउंडर - एलिसे पेरी(उपकप्तान), एश गार्डनर (कप्तान), किम गर्थ, स्नेह राणा, शोभना आशा
गेंदबाज - मेगन शुट्ट, तनुजा कंवर

Royal Challengers Bangalore, Probable Playing XI 

स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, एलिसे पेरी, हीथर नाइट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्रेयंका पाटिल, कनिका आहूजा, दिशा कासत, मेगन शुट्ट, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह

Gujarat Giants Probable Playing XI

सोफिया डंकले, लौरा वोल्वार्ट, हरलीन देओल, एश गार्डनर, दयालन हेमलता, स्नेह राणा (कप्तान), सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), किम गर्थ, तनुजा कंवर, मानसी जोशी, अश्विनी कुमारी

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार