14 मई, इंदौर (CRICKETNMORE)। आरसीबी की टीम ने किंग्स इलेवन पंजाब के आईपीएल 2018 के 48वें मैच में 10 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही आरसीबी की टीम पॉइंट्स टेबल में 10 अंक हासिल कर लिए हैं। स्कोरकार्ड
Advertisement
आरसीबी की टीम ने केवल 8.1 ओवर में ही मैच को जीत लिया।
89 रन का पीछा करने उतरी आऱसीबी की टीम के तरफ से ओपनर पार्थिव पटेल ने 40 रन और विराट कोहली ने नाबाद 48 रन बनाए।
इससे पहले उमेश यादव के कहर के आगे किंग्स इलेवन पंजाब की टीम केवल 88 रनों पर सिमट गई थी। उमेश यादव ने 3 विकेट चटकाए थे।
इस जीत के साथ ही आरसीबी की टीम के पॉइंट्स टेबल में 10 अंक हो गए हैं और 7वें नंबर पर पहुंच गई है। किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खतरे की घंटी बज गई है।