आईपीएल-13 में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मंगलवार को खेले गए मैच में कुल 33 छक्के लगे। इस मैच को स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली टीम राजस्थान जीतने में सफल रही। इतने ही छक्के 2018 में चेन्नई और रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलोर के मैच में लगे थे।

Advertisement

शरजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में छक्के लगाने के मामले में राजस्थान के संजू सैमसन सबसे आगे रहे। उन्होंने नौ छक्के मारे। उनके पास चेन्नई के फाफ डु प्लेसिस रहे जिन्होंने सात छक्के मारे।

Advertisement

राजस्थान के स्टीव स्मिथ और जोफ्रा आर्चर ने चार-चार छक्के लगाए। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने तीन छक्के मारे जबकि उन्हीं की टीम के सैम कुरैन ने दो छक्के मारे।

सैमसन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली। स्मिथ ने 47 गेंदों पर 69 रन बनाए। आर्चर ने आखिरी में आठ गेंदों पर 27 रन बनाए। इन सभी की बदौलत राजस्थान ने सात विकेट पर 216 रन बनाए।

चेन्नई 20 ओवरों के बाद 200 रन ही बना सकी। उसकी तरफ से फाफ डु प्लेसिस ने 37 गेंदों पर 72 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार