Reeza Hendricks 24 Runs Vs Karima Gore Video: कैरेबियन धरती पर CPL का 14वां सीजन खेला जा रहा है जहां बीते शनिवार, 08 अगस्त को टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में जमैका किंग्समेन (Jamaica Kingsmen) के सलामी बल्लेबाज़ रीजा हेंड्रिक्स (Reeza Hendricks) ने एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स (Antigua & Barbuda Falcons) के खिलाफ महज़ 25 गेंदों पर 42 रनों की तूफानी पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने विपक्षी स्पिन गेंदबाज़ करीमा गोर (Karima Gore) को एक ओवर में 28 रन ठोके जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये घटना जमैका किंग्समेन की पारी के छठे ओवर में घटी। यहां एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स के लिए करीमा गोर गेंदबाज़ी करने आए थे जो कि उनके कोटे का पहला ही ओवर था। यह जमैका किंग्समेन के पावरप्ले का भी आखिरी ओवर था ऐसे में रीजा हेंड्रिक्स ने पहली गेंद से विपक्षी गेंदबाज़ को टारटेग करने का फैसला किया।

इसके बाद होना क्या था, रीज़ा हेंड्रिक्स ने मैदान पर तूफान ही उठा दिया और करीमा गोर की पहली तीन गेंदों पर तीन लंबे छक्के लगाए। इसके बाद गेंदबाज़ ने थोड़ी वापसी करते हुए एक डॉट बॉल जरूर डाली, लेकिन आखिरी दो गेंदों पर भी रीजा ने बिना कोई रहम दिखाए एक चौका और एक छक्का लगाया। तो ऐसे रीजा हेंड्रिक्स ने करीमा गोर के 1 ओवर में पूरे 28 रन ठोके जिसका वीडियो आप नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि इस मुकाबले में Antigua & Barbuda Falcons के कैप्टन फेबियन एलन ने दोबारा करीमा गोर की गेंदबाज़ी पर भरोसा नहीं जताया और उन्हें दूसरा ओवर तक नहीं दिया। हालांकि जब उन्हें बैटिंग करने का मौका मिला तो उन्होंने 8 गेंदों पर 12 रन बनाए।

मैच का हाल: CPL 2026 के पहले मुकाबले ABF ने टॉस जीतकर Jamaica Kingsmen को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी के 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 167 रन बनाए। उनके लिए कप्तान रोवमैन पॉवेल (37 गेंदों पर 47 रन) और रीजा हेंड्रिक्स (25 गेंदों पर 42 रन) ने अच्छी पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स के लिए तजिंदर सिंह ने अर्धशतक ठोका और 37 गेंदों पर 62 रन बनाए। उनके अलावा टिम रॉबिन्सन ने 30 गेंदों पर 40 रनों की पारी खेली। इन्हीं पारियों के दम पर टीम ने अपनी इनिंग की आखिरी गेंद पर 168 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 2 विकेट से जीत दर्ज की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार