West Indies vs South Africa T20I: साउथ अफ्रीका के ओपनिंग बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स (Reeza Hendricks) के पास शनिवार (24 अगस्त) को त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में होने वाले तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में खास रिकॉर्ड्स बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला 12.30 AM से शुरू होगा। 

Advertisement

टी-20 इंटरनेशनल में 2000 रन

Advertisement

हेंड्रिक्स अगर इस मैच में 58 रन बना लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में अपने 2000 रन पूरे कर लेंगे। उन्होंने अभी तक 68 मैच की 67 पारियों में 29.87 की औसत से 1942 रन बनाए हैं। जिसमें 15 अर्धशतक शामिल हैं।  वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाले साउथ अफ्रीका के सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बनेंगे। अभी तक क्विंटन डी कॉक (2584 रन) और डेविड मिलर (2396 रन) जैसे दिग्गज खिलाड़ी ही यह कारनामा कर पाए हैं।

सबसे तेज 2000 टी-20 इंटरनेशऩल रन

साउथ अफ्रीका के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल क्विंटन डी कॉक के नम दर्ज हैं। उन्होंने 71 पारियों में इस फॉर्मेट में अपने 2000 रन पूरे किए थे। हेड्रिक्स के पास इस सीरीज में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे तेज 2000 टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने का मौका है। 

टी-20 इंटरनेशनल में 50 छक्के

Advertisement

साउथ अफ्रीका के लिए टी-20 इंटरनेशनल में 50 या उससे ज्यादा छक्के अभी तक पांच खिलाड़ियों नें ही जड़े हैं। जिसमें डेविड मिलर, क्विंटन डी कॉक, जेपी ड्यूमिनी, एबी डी विलियर्स और रासी वैन डर डुसेन का नाम शुमार हैं। अगर हेंड्रिक्स इस मैच में पांच छक्के जड़ लेते हैं तो वह भी इस लिस्ट में शुमार हो जाएंगे। 

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम

Also Read: पेरिस ओलंपिक 2024

Advertisement

रीज़ा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), रासी वैन डेर डुसेन, ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, पैट्रिक क्रूगर, नांद्रे बर्गर, लुंगी एंगिडी, लिज़ाद विलियम्स, ओटनील बार्टमैन, जेसन स्मिथ, ब्योर्न फोर्टुइन, डोनोवन फरेरा, क्वेना मफाका।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार