सिडनी, 4 मार्च | अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के उस अनुरोध को ठुकरा दिया है, जिसमें उसने महिला टी-20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे रखने का अनुरोध किया था। आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप में गुरुवार को दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पहले सेमीफाइनल में पहली बार फाइनल में जगह बनाने की कोशिशों में जुटी भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना इंग्लैंड से, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान ऑस्ट्रेलिया का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।

Advertisement

हालांकि गुरुवार को इन दोनों मुकाबलों के दौरान बारिश की आशंक जताई गई है और अगर बारिश के कारण दोनों सेमीफाइनल मुकाबले रद्द होते हैं तो फिर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड फाइनल में जगह बनाने से चूक जाएंगी।

Advertisement

ऐसे में अपने-अपने ग्रुप में टॉप पर रहने के कारण भारत और दक्षिण अफ्रीका फाइनल में पहुंच जाएंगी।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी केविन रॉबर्ट्स ने बुधवार को कहा कि उन्होंने आईसीसी से महिला टी-20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे रखने का अनुरोध किया था, जिसे क्रिकेट की शीर्ष संस्था ने खारिज कर दिया है।

रॉबर्ट्स ने रेडिया स्टेशन सेन से कहा, "हमने इस बारे में पूछा था और यह खेलने की परिस्थितियों के अनुसार बिल्कुल भी नहीं है। हम इसका सम्मान करते हैं, क्योंकि हमने पहले भी यही बात कही थी कि हम ऑस्ट्रेलिया में टूर्नामेंट करा चुके हैं।"

इस बीच, आईसीसी प्रवक्ता ने कहा, "आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप एक छोटा सा टूर्नामेंट है जहां रिजर्व डे का प्रावधान सिर्फ फाइनल मुकाबले के लिए रखा जाता है। अगर किसी और मुकाबले के लिए इसको रखा जाता है तो इससे टूर्नामेंट लंबा खिंच जाएगा।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "मैच को बारिश या किसी और वजह से रद करना पड़े तो ग्रुप में टॉप पर रहने वाली टीम आगे बढ़ती है।"

आईसीसी के इस फैसले से अब साफ है कि अगर सेमीफाइनल मुकाबले में बारिश या किसी अन्य कारण से मैच रद्द होते हैं तो फिर अपने-अपने ग्रुप में पहले स्थान पर रहने वाली दोनों टीमें टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि ग्रुप मैचों में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगी।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार