विराट कोहली एक ऐसा नाम जो क्रिकेट ना भी खेल रहा हो तो भी चर्चा में बना रहता है। पिछले कुछ सालों से विराट कोहली खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। यहां तक कि आईपीएल में भी विराट का खराब फॉर्म जारी रहा। इस बीच विराट को कई दिग्गजों ने आराम करने की सलाह दी और शायद इसी के चलते उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी 20 सीरीज से आराम दे दिया गया।

Advertisement

हालांकि, इसी बीच विराट कोहली की खराब फॉर्म को लकेर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान कप्तान रिकी पोंटिंग ने बड़ा बयान दिया है। पोंटिंग की मानें तो विराट कोहली को शायद ब्रेक की जरूरत है और वो ब्रेक के बाद अच्छी वापसी कर सकते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि विराट पिछले 10 या 12 साल में कभी खराब दौर से नहीं गुजरे थे लेकिन ये दौर कभी ना कभी तो आता है।

Advertisement

आईसीसी रिव्यू में बातचीत के दौरान बोलते हुए पोंटिंग ने कहा,“ये (खराब फॉर्म) किसी न किसी स्तर पर सभी के साथ होने वाला है। विराट शायद 10 या 12 साल से खराब फॉर्म से नहीं गुजरे थे। लेकिन आईपीएल को लेकर काफी चर्चा और अटकलें थीं कि वो कितने थके हुए हो सकते हैं। ये उनके लिए एक काम है कि वो इस पर काम करें और आकलन करके सुधार के तरीके खोजें, चाहे वो तकनीकी चीज हो या मानसिक चीज।” 

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, “एक बात जो मैं अपने अनुभव से जानता हूं, वो ये है कि अक्सर आप एक खिलाड़ी के रूप में खुद को झांसा देते हैं कि आप थके हुए नहीं हैं, यही कि आप शारीरिक या मानसिक रूप से थके हुए नहीं हैं। आप हमेशा अपने आप को उठाने का एक तरीका ढूंढते हैं, आप हमेशा खुद को एक खेल के लिए तैयार करने का एक तरीका ढूंढते हैं। ये तब तक नहीं है रुकता है जब तक कि आपको एहसास नहीं होता है कि आप कितने थके हुए हैं।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार