ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने मौजूदा समय के टॉप-5 टेस्ट बल्लेबाज चुने हैं। जिसमें उन्होंने एक भारतीय खिलाड़ी को चुना है। सिडनी में खेले जा रहे एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट के दौरान पोंटिंग ने यह खिलाड़ी चुने। इस लिस्ट में पहला नाम है इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (Joe Root) का, जिन्होंने साल 2021 में सबसे ज्यादा 1708 टेस्ट रन बनाए थे। हालांकि 2022 की अपनी पहली टेस्ट पारी में वह खाता नहीं खोल सके। 

Advertisement

दूसरा नाम है ऑस्ट्रलिया के मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) का जो आईसीसी की टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं। मौजूदा एशेज सीरीज में भी लाबुशेन ने शानदार प्रदर्शन किया है। 

Advertisement

तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के केन विलियमसन (Kane Williamson) हैं, जिनकी कप्तानी में न्यूजीलैंड पहली वर्ल्ट टेस्ट चैंपियन बनी। विलियमसन ने अपनी बल्लेबाजी से न्य़ूजीलैंड को फाइनल में पहुंचाने में अहम रोल निभाया था और भारत के खिलाफ फाइनल में उन्होंने शानदार पारी भी खेली। 

चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) है। हालांकि पिछले कुछ समय मे स्मिथ का बल्ला ज्यादा नहीं चला है। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट शतक पिछले साल भारत के खिलाफ सिडनी में जड़ा था। 

लिस्ट में पांचवां और आखिरी नाम है भारतीय कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) का। बता दें कि पिछले 26 महीने से कोहली के बल्ले से एक भी शतक नहीं आया है। कोहली ने आखिरी बार नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता में खेले गए डे-नाइट टेस्ट में शतक जड़ा था। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार