पिछले कुछ दिनों में रिंकू को टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में ना चुने जाने को लेकर काफी चर्चा हुई और रिंकू लगातार लाइमलाइट में रहे। अब ये चर्चा तो शांत हो गई है लेकिन रिंकू अभी भी किसी और वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। जी हां, इस समय एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें रिंकू सिंह एक ऐड शूटिंग के दौरान मस्ती करते हुए दिख रहे हैं।

Advertisement

इस वीडियों में रिंकू के साथ केकेआर के और भी खिलाड़ियों को देखा जा सकता है। केकेआर के सोशल मीडिया द्वारा अपलोड किए गए वीडियो में, रिंकू कहते हैं कि वो डांस नहीं कर सकते। डायरेक्टर रिंकू को मनाने की काफी कोशिश करते हैं और कहते हैं कि बस हल्के-फुल्के हाथ-पैर हिलाने हैं लेकिन रिंकू साफ कह देते हैं कि उन्हें डांस आता ही नहीं है और ये सब करते हुए उन्हें बिल्कुल फील नहीं आएगा। अंत में रिंकू की बात मान ली जाती है और रिंकू डायरेक्टर को शुक्रिया भी कहते हैं।

Advertisement

अगर मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में, रिंकू के प्रदर्शन की बात करें तो वो फैंस और केकेआर के मैनेजमेंट की उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकाम रहे हैं। इस सीजन में खेले गए 12 मैचों में उन्होंने 148.67 की स्ट्राइक रेट से केवल 168 रन बनाए हैं। कुछ लोगों का मानना है कि रिंकू को टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में ना चुने जाने का असर उनके फॉर्म पर पड़ा है लेकिन अगर ऐसा कुछ है तो केकेआर की टीम चाहेगी कि रिंकू सबकुछ भूलकर आईपीएल के नॉकआउट चरण में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।

Also Read: Live Score

आईपीएल 2023 में रिंकू ने शानदार प्रदर्शन करके अपनी पहचान बनाई थी जिसके बाद उन्हें टीम इंडिया के लिए टी-20 डेब्यू करने का भी मौका मिला और उसके बाद उन्होंने एक फिनिशर के रूप में अपनी अच्छी छाप छोड़ी। टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 176.23 की स्ट्राइक रेट से 356 रन बनाए और ऐसा माना जा रहा था कि उनका टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में सेलेक्शन पक्का है लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें रिजर्व खिलाड़ियों में रखकर हर किसी को हैरान कर दिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार