मौजूदा आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) को आगामी सीजन (IPL 2025) से पहले कई बड़े फैसले लेने होंगे। KKR की टीम में एक से बढ़कर एक मैच विनर मौजूदा हैं, लेकिन वो मेगा ऑक्शन से पहले सभी को टीम में नहीं रख सकते। ऐसे में वो किस-किस को रिटेन करेंगे ये एक बड़ा सवाल है। इसी बीच टीम के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने एक बड़ी भविष्यवाणी करते हुए ये बताया है कि वो केकेआर की टीम में रिटेन होंगे या नहीं।

Advertisement

26 वर्षीय रिंकू सिंह बीते समय में ना सिर्फ आईपीएल में प्रदर्शन करके बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी सभी को प्रभावित करके काफी नाम कमा चुके हैं। वो मौजूदा समय में इंडियन टीम का हिस्सा हैं और उन्होंने पिछले तीन आईपीएल सीजन भी कमाल का प्रदर्शन किया। ऐसे में रिंकू सिंह को ये यकीन है कि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम उन्हें भी रिटेन करने वाली है।

Advertisement

हाल में रिंकू सिंह ने न्यूज24 को एक इंटरव्यू दिया जिसके दौरान उनसे ये सवाल किया गया कि अगर उनका नाम ऑक्शन में आता है तो क्या वो नर्वस रहेंगे या नहीं। यहां रिंकू ने बिना एक भी सेकेंड का समय लिये ये कहा कि वो बिल्कुल भी नर्वस नहीं होंगे। वो बोले, 'नहीं-नहीं नर्वस क्या, ऐसा कुछ होगा नहीं। मुझे पूरी उम्मीद है कि मैं केकेआर में रहूंगा। केकेआर मुझे रिटेन करेगी। लेकिन अगर कुछ भी ऊपर नीचे होता है तो भी मैं जिस टीम में जाऊंगा उस टीम के लिए अच्छा करूंगा।'

केकेआर के अलावा किस टीम का हिस्सा बनना चाहते हैं रिंकू

ये भी जान लीजिए कि अगर कोलकाता नाइट राइडर्स रिंकू सिंह का साथ छोड़ देती है तो वो किस टीम का हिस्सा बनना चाहेंगे। खुद रिंकू सिंह ने इसका भी जवाब दिया है। इस धाकड़ बल्लेबाज़ का कहना है कि अगर केकेआर उन्हें टीम में नहीं रखती तो ऐसे में वो आईपीएल की सबसे पंसदीदा टीमों में से एक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा बनना चाहते हैं। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि अगर आगामी ऑक्शन में रिंकू सिंह का नाम मेगा ऑक्शन में आता है तो कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलैंजर्स बेंगलुरु में से कौन उन्हें अपनी टीम में लेता है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार