IPL 2025 की ओपनिंग सेरेमनी में शाहरुख खान ने अपनी होस्टिंग से समां बांध दिया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने विराट कोहली और रिंकू सिंह को भी स्टेज पर बुलाया और दोनों को डांस भी करवाया। हालांकि, इस दौरान एक ऐसी घटना ने फैंस का ध्यान खींचा जिसने हर किसी को हैरान भी कर दिया।

Advertisement

दरअसल, हुआ ये कि ओपनिंग सेरेमनी के दौरान, शाहरुख ने विराट कोहली और रिंकू सिंह को जब मंच पर आमंत्रित किया तो रिंकू ने स्टेज पर पहुंचकर शाहरुख से तो हाथ मिलाया लेकिन अनजाने में वो कोहली से हाथ नहीं मिला पाए और उनको नजरअंदाज़ करके आगे बढ़ गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस रिंकू को काफी ट्रोल भी कर रहे हैं।

Advertisement

इस पहले मैच की बात करें तो आईपीएल 2025 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 7 विकेट से हराकर सीजन की शानदार शुरुआत की। मैच में कोलकाता की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 174 रन बनाए लेकिन आरसीबी ने 16.2 ओवर में सिर्फ 3 विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया और टूर्नामेंट का आगाज़ जीत के साथ किया।

एक वक्त ऐसा था जब पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर का स्कोर 1 विकेट पर 107 रन था और टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ती नजर आ रही थी लेकिन आखिरी 10 ओवरों में आरसीबी ने शानदार वापसी कर ली। केकेआर के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 56 रन (31 गेंद) बनाए और सुनील नरेन ने भी तेजतर्रार 44 रन (26 गेंद) की पारी खेली लेकिन उनकी पारियों के बावजूद केकेआर निर्धारित 20 ओवरों में 174 रन ही बना सकी।

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत धमाकेदार रही। ओपनिंग जोड़ी में विराट कोहली और फिल साल्ट ने पहले 6 ओवर में ही टीम का स्कोर 80 रन पार पहुंचा दिया। फिल साल्ट ने 31 गेंदों में 56 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल थे। वहीं विराट कोहली ने शानदार फॉर्म दिखाते हुए 36 गेंदों में 59 रन बनाए और अपनी पारी में 3 छक्के और 4 चौके जड़े। फिल साल्ट के आउट होने के बाद कप्तान रजत पाटीदार क्रीज पर आए और उन्होंने आक्रामक अंदाज में सिर्फ 16 गेंदों में 34 रन बनाए। इस तरह आरसीबी ने आसानी से मैच अपने नाम कर लिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार