भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज की शुरुआत 6 अक्टूबर से होने जा रही है। इस सीरीज में अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कौन करेगा, इस पर सवाल उठ रहे है। इस पर पूर्व क्रिकेटर सबा करीम (Saba Karim) ने कहा है कि अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के साथ रिंकू सिंह (Rinku Singh) को पारी की शुरुआत करनी चाहिए।

Advertisement

करीम ने कहा कि, "इस बात की प्रबल संभावना है कि हम रिंकू सिंह को अभिषेक शर्मा (भारत के लिए पारी की शुरुआत) के साथ देख सकते हैं। रिंकू को अब तक इस टीम में जो भी अवसर मिले हैं, वह छठे या सातवें नंबर पर आता है, और उसे खुद को शामिल करने के लिए मुश्किल से ही कोई गेंद मिलती है, ध्यान रखें, रिंकू काफी कम्प्लीट खिलाड़ी है। अगर उन्हें अधिक मौके मिलते हैं, अगर उन्हें अधिक गेंदों का सामना करने का मौका मिलता है, तो वह टीम के लिए और अधिक वैल्यू जोड़ सकता है। इसलिए उस कॉम्बिनेशन के होने की प्रबल संभावना है।"

Advertisement

बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू के टी20 इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने 23 मैच खेले है और 174.17 के शानदार स्ट्राइक रेट की मदद से 418 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक देखने को मिले है। टी20 इंटरनेशनल में उनका हाईएस्ट स्कोर 69 रन रहा है। 

बीसीसीआई ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ खेली जानें वाली टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए 15 सदस्य टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में तेज गेंदबाज मयंक यादव को पहली बार शामिल किया गया। कप्तानी सूर्यकुमार यादव करते हुए नजर आएंगे। भारत ने उनकी कप्तानी में श्रीलंका को उसी की जमीन पर 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया था। 

बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के भारत का स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार