कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज़ रिंकू सिंह ने एक बार फिर अपने फिनिशर अंदाज़ से मैच में जान डाल दी। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में दिग्वेश राठी के ओवर में लगातार चार छक्के जड़कर रिंकू ने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया। 

Advertisement

इकाना स्टेडियम, लखनऊ में रविवार (26 अप्रैल) को खेले जा रेह आईपीएल 2026 के 38वें मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह ने एक बार फिर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने शुरुआती विकेट जल्दी गंवा दिए।

Advertisement

टिम सेफर्ट बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि कप्तान अजिंक्य रहाणे सिर्फ 10 रन ही बना सके। इसके बाद अंगकृष रघुवंशी 9 रन पर ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड के तहत आउट हुए और रोवमैन पॉवेल भी 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

मध्य ओवरों में कैमरून ग्रीन ने कुछ हद तक पारी संभालने की कोशिश की और 21 गेंदों में 34 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। ऐसे समय में रिंकू सिंह ने जिम्मेदारी उठाई। पारी के आखिरी ओवर में मैच का सबसे बड़ा रोमांच देखने को मिला, जब गेंदबाजी करने आए LSG के स्टार स्पिनर दिग्वेश राठी। ओवर की शुरुआत में दो वाइड और एक डॉट गेंद के बाद रिंकू ने अपना रौद्र रूप दिखाया।

उन्होंने अगली चार गेंदों पर लगातार चार छक्के जड़ दिए। पहला छक्का लॉन्ग ऑन के ऊपर, दूसरा एक्स्ट्रा कवर के ऊपर, तीसरा लेग साइड पर और चौथा फिर से जोरदार शॉट के साथ स्टैंड्स में पहुंचाया। इस ओवर में कुल 26 रन आए और  KKR 155 रन तक पहुंचने में सफल रही।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

रिंकू सिंह ने इस मुकाबले में 51 गेंदों में नाबाद 83 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी ने टीम को मुश्किल हालात से निकालकर एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया और एक बार फिर साबित कर दिया कि वह क्यों KKR के सबसे भरोसेमंद फिनिशर माने जाते हैं।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार