Rinku Singh Video: यूपी टी20 लीग 2026 (UP T20 League 2026) का 16वां मुकाबला बीते रविवार, 23 अगस्त को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया था जहां मेरठ मावेरिक्स ने बारिश बाधित मुकाबले में 6.4 ओवर में 92 रन बनाए और गोरखपुर लायंस को 10 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि इसी बीच Meerut Mavericks के कैप्टन रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने मैदान पर जमकर तूफान उठाया और 7 गेंदों पर 2 चौके 3 छक्के लगाकर 29 रनों की पारी खेली।
एक ओवर में ठोके 28 रन: रिंकू सिंह का आक्रमक अंदाज मेरठ मावेरिक्स की पारी के छठे ओवर में देखने को मिला। उनकी टीम को एक बड़े ओवर की दरकार थी जिसके लिए कैप्टन रिंकू ने विपक्षी स्पिन गेंदबाज़ विशाल निशाद को टारगेट किया और उनकी 6 गेंदों पर पूरे 28 रन ठोक डाले।
रिंकू ने चौके-छक्के की बरसात करके ये रन बनाए। उन्होंने विशाल निशाद को दो चौके और तीन छक्के जड़े। इसके अलावा आखिरी गेंद पर एक डबल लिया। बताते चलें उन्होंने अपनी 7 गेंदों की पारी पर नाबाद 29 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 414.29 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग की। FanCode ने रिंकू की बैटिंग का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।
गौरतलब है कि 28 वर्षीय रिंकू भारतीय टी20 टीम के भी अहम सदस्य हैं और उन्हें फिनिशर के रोल के लिए ही चुना जाता है। वो देश के लिए अब तक 48 मैचों की 35 पारियों में 150 प्लस की स्ट्राइक रेट से 702 रन ठोक चुके हैं। इसके अलावा उनके नाम 202 टी20 मैचों की 171 पारियों में 38,44 रन दर्ज है। उनका टी20 स्ट्राइक रेट 147.39 रहा है।
पॉइंट्स टेबल का हाल: रिंकू सिंह की टीम मेरठ मावेरिक्स ने टूर्नामेंट में अपनी लगातार छठी जीत दर्ज की है और वो पॉइंट्स टेबल पर सबसे ऊपर हैं। उन्होंने अब तक कोई भी मुकाबला नहीं हारा है और उनके नाम 12 अंक दर्ज हैं। बात करें गोरखपुर लायंस की तो वो चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अपने शुरुआती 6 मैचों में से सिर्फ 2 जीते हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
पॉइंट्स टेपबल पर दूसरे और तीसरे नंबर पर काशी रुद्रस और लखनऊ फाल्कन्स, वहीं पांचवें और छठे पायदान पर नोएडा सुपर किंग्स और कानपुर सुपरस्टार्स की टीम है।