IPL 2021: जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेंगी दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस,जानें संभावित प्लेइंग XI और रिकॉर्ड

Updated: Tue, Apr 20 2021 12:15 IST
Cricket Image for IPL 2021: Rishab Pant Ready To Face Rohit Sharma As Captain In Upcoming Match Of D (MI vs DC (Image Source: Google))

दिल्ली कैपिटल्स का सामना आईपीएल के 13वें मुकाबले में मंगलवार को गत विजेता मुंबई इंडियंस के साथ होगा। मुंबई पिछले सीजन में दिल्ली को हराकर विजेता बना था और अब दिल्ली के पास इस हार का बदला लेने का मौका रहेगा।

दिल्ली की टीम इस सीजन की अंक तालिका में दूसरे और मुंबई की टीम तीसरे स्थान पर है और दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मजेदार होगा। दोनों टीमों का बल्लेबाजी और गेंदबाजी आक्रमण मजबूत है और इनके पास विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं।

दिल्ली और मुंबई ने अबतक तीन-तीन मुकाबले खेले हैं जिनमें एक-एक मैच में दोनों टीमों को हार मिली है।

इस मुकाबले में दिल्ली के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन पर एक बार फिर सभी की निगाहें होंगी, जिन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ कसी हुई गेंदबाजी की थी।अश्विन और मुंबई के बल्लेबाजों के बीच जंग देखना दिलचस्प होगा। मुंबई की ओर से राहुल चाहर ने मुंबई को दो मैच जीताने में अहम भूमिका निभाई है।

 

चाहर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चार विकेट और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तीन विकेट लिए थे। दिल्ली के लिए सबसे बड़ी चुनौती एमए चिदंबरम स्टेडियम की धीमी पिच पर खुद को ढालना होगा, जहां वह इस सीजन का पहला मुकाबले खेलेगी। मुंबई की टीम यहां तीन मैच खेल चुकी है।

एक दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड ( DC vs MI Head Head)

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल में कुल 28 मैच खेले गए हैं, जिसमें मुंबई ने 16 और दिल्ली ने 12 मैच में बाजी मारी है। पिछले पांच मैच की बात की जाए तो मुंबई को चार और दिल्ली को एक में जीत मिली है। पिछले सीजन दोनों टीमें चार बार भिड़ी थी और सब में मुंबई ने जीत दर्ज की थी।

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें इस प्रकार है :

दिल्ली कैपिटल्स : ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, स्टीवन स्मिथ, कागिसो रबाडा, आवेश खान, ललित यादव, लुकमान हुसैन मेरिवाला,मार्कस स्टोयनिस, रविचंद्रन अश्विन, क्रिस वोक्स।

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), एडम मिलने, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन,जसप्रीत बुमराह, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), राहुल चाहर,सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें