3 मई, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 में युवा खिलाड़ी अपने परफॉर्मेंस से हर किसी को हैरान कर रहे हैं। खासकर दिल्ली डेयरडेविल्स के तीन युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने इस आईपीएल में जो कमाल किया है उससे ऐसा प्रतित हो रहा है कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित है।  दिनेश कार्तिक की वाइफ है बला की खूबसूरत, जरूर देखिए

Advertisement

ऐसे में आपको बता दें कि जब विराट कोहली, युवराज सिंह और रोहित शर्मा अपने करियर को अलविदा कहेगें तो भारतीय टीम में इन दिग्गजों की जगह ये युवा खिलाड़ी लेने में सफल रह सकते हैं। जानिए►

 
Advertisement

पृथ्वी शॉ ने केवल 18 साल की उम्र अपनी बल्लेबाजी और क्लास से हर किसी को मोहित कर दिया है। पृथ्वी शॉ जिस अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं वो अंदाज बिल्कुल सचिन तेंदुलकर के अंदाज से मिलता जुलता है। ऐसे में हर किसी को उम्मीद है कि पृथ्वी शॉ जल्द ही भारतीय टीम का हिस्सा भी होगें।

 

ऋषभ पंत

Advertisement

ऋषभ पंत लगातार अपने खेल में सुधार करते जा रहे हैं। आईपीएल 2018 में जिस फॉर्म में पंत बल्लेबाजी कर रहे हैं उससे फैन्स  और क्रिकेट पंडित फूले नहीं समा रहे हैं। ऋषभ पंत भले ही टीम इंडिया में स्थायी रूप में जगह बना पाने में विफल रहे हैं लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले एक साल तक पंत इसी तरह से बल्लेबाजी करते रहे तो यकिन मानिए टीम इंडिया के स्थाई सदस्य बन जाएगें।

ऋषभ पंत में हर किसी को युवराज सिंह और सुरेश रैना की झलक दिखाई पड़ रही है।

 
Advertisement

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर एक युवा कप्तान के तौर पर दिल्ली डेयरडेविल्स टीम की तकदीर को बदलने की जिम्मेदारी आईपीएल 2018 में ले रखी है। जिस अंदाज और नि़डर भाव के साथ अय्यर कप्तानी और बल्लेबाजी कर रहे हैं उससे हर किसी को लग रहा है कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य अय्यर के कंधों पर होगा।

Advertisement

उम्मीद की जा रही है कि विराट कोहली के बाद अय्यर ही टीम इंडिया के कप्तान भविष्य में बनेगें। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार