IND vs SL: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) श्रीलंका के खिलाफ अगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज में एक बेहद खास रिकॉर्ड अपने नाम करने के करीब हैं। अगर वह इस सीरीज में सिर्फ तीन छक्के और लगा देते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार (4 अगस्त) को श्रीलंका दौरे पर पहुंच चुकी है, जहां उसे 15 अगस्त से दो मैचों की अहम टेस्ट सीरीज खेलनी है। पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक गाले में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) मैदान पर होगा।

इसी दौरे में भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा। पंत टेस्ट क्रिकेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। वह मुश्किल परिस्थितियों में भी बड़े शॉट खेलने से नहीं घबराते और यही अंदाज उन्हें बाकी बल्लेबाजों से अलग बनाता है। पंत अब तक 50 टेस्ट मैचों में 97 छक्के लगा चुके हैं। यानी श्रीलंका के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में अगर वह सिर्फ तीन छक्के और जड़ देते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में ऋषभ पंत पहले ही शीर्ष पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों को भी पीछे छोड़ दिया है।

भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज:

  1. ऋषभ पंत – 97 छक्के (50 मैच)
  2. वीरेंद्र सहवाग – 91 छक्के (103 मैच)
  3. रोहित शर्मा – 88 छक्के (67 मैच)
  4. महेंद्र सिंह धोनी – 78 छक्के (90 मैच)
  5. सचिन तेंदुलकर – 69 छक्के (200 मैच)
  6. दुनिया की एलिट लिस्ट में भी बना सकते हैं जगह

यही नहीं, अगर पंत 100 टेस्ट छक्कों का आंकड़ा छू लेते हैं तो वह ऐसा करने वाले दुनिया के सिर्फ चौथे बल्लेबाज भी बन जाएंगे। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड फिल्हाल इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के नाम हैं, जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में 138 लगाए।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के

  1. बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) - 138 छक्के, 112 मैच 
  2. ब्रैंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड) - 107 छक्के, 101 मैच 
  3. एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) - 100 छक्के, 96 मैच 
  4. टिम साउथी (न्यूजीलैंड) - 98 छक्के, 107 मैच 
  5. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) - 98 छक्के, 103 मैच 
  6. ऋषभ पंत (भारत) - 97 छक्के, 50 मैच
Also Read: LIVE Cricket Score

ऐसे में अगर पंत इस दौरे में अपने स्वाभाविक खेल के साथ बल्लेबाजी करते हैं तो सिर्फ यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड ही नहीं, बल्कि श्रीलंका की स्पिन मददगार पिचों पर भारत की सीरीज जीत में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार