इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भारत की 19 सदस्यीय टीम में ऋषभ पंत और ईशान किशन के रूप में दो विकेटकीपरों को शामिल किया गया है लेकिन पिछले कुछ महीनों में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीतने वाले ऋषभ पंत ने पहले कुछ मैचों के लिए प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह पक्की कर ली है।

Advertisement

पंत का प्लेइंग इलेवन में खेलने का मतलब है कि ईशान किशन को अपने डेब्यू के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। ऐसे में अब पंत और किशन जो कि अंडर-19 वर्ल्ड कप में दोस्त थे और भारतीय टीम के लिए खेलते हुए नजर आए थे अब सीनियर भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए आपस में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

आप में से शायद बहुत कम लोग जानते होंगे कि ईशान किशन और ऋषभ पंत 2016 अंडर19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के कप्तान और उप-कप्तान थे। पिछले कुछ सालों से ये दोनों खिलाड़ी गहरे दोस्त रहे हैं लेकिन अब इन दोनों के बीच लड़ाई है भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की करना पर जब तक पंत का बल्ला रन उगलता रहेगा किशन के लिए भारतीय टीम में आना बहुत मुश्किल होने वाला है।

पहले आईपीएल 2020 और अब विजय हज़ारे ट्रॉफी 2021 में अपने बल्ले से धमाल मचाने वाले ईशान किशन को उनके शानदार प्रदर्शन का ईनाम मिला है और उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया है। मगर अब इस खिलाड़ी को डेब्यू का मौका मिलेगा या नहीं इसके लिए थोड़ा सा इंतजार करना होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार