इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) को खत्म हुए अभी डेढ़ महीना भी नहीं हुआ था कि एक बड़ी ट्रेड पर आधिकारिक मोहर लग गई है। जी हां, हम बात कर रहे हैं दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के बीच कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की अदला-बदली की जो अब आधिकारिक तौर पर पूरी हो गई है।
ऋषभ पंत जिन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने साल 2025 के ऑक्शन में रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा था, वो अब वापस अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स में लौट चुके हैं। गौर करें कि इस ट्रेड के बाद ऋषभ पंत की सैलरी में गिरावट आई है और वो 15 करोड़ रुपये की फीस पर दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने वाले हैं। दूसरी तरफ बात करें अगर कुलदीप यादव की तो वो अपनी वर्तमान सैलरी यानी 13.50 करोड़ में ही लखनऊ सुपर जायंट्स की फ्रेंचाइजी में जुड़ेंगे।
याद दिला दें कि साल 2016 में ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़कर ही अपने IPL सफर की शुरुआत की थी। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल होने से पहले DC के लिए कुल 9 सीजन खेले और 111 मैचों में 3,284 रन बनाए। वो IPL में दिल्ली के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इसके अलावा ऋषभ साल 2021 से साल 2024 तक (चार साल) दिल्ली कैपिटल्स के कैप्टन रहे और उन्होंने 43 मुकाबलों में ये जिम्मेदारी संभाली।
बताते चलें कि ट्रेड के जरिए अब लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा बन चुके भारतीय स्पिन गेंदबाज़ कुलदीप यादव भी IPL में दिल्ली कैपिटल्स का अहम हिस्सा रहे हैं। उन्होंने साल 2022 में DC को जॉइन किया था और उनके लिए साल 2026 तक कुल पांच सीजन खेलकर 65 मैचों में 72 विकेट चटकाए।
!
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) June 23, 2026
Delhi Capitals bring back Rishabh Pant for ₹15 crore, while Kuldeep Yadav heads to LSG for ₹13.5 crore in a blockbuster trade. pic.twitter.com/Ql0qH5vjvu
ये भी जान लीजिए कि लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए IPL में ऋषभ पंत का प्रदर्शन बेहद ही औसत रहा, यही वज़ह है उन्हें टीम ने सिर्फ दो सीजन साथ रखने के बाद ट्रेड कर दिया है। ऋषभ ने IPL के दो सीजन में LSG की कुल 28 मैचों में कैप्टेंसी की जिसमें से टीम सिर्फ 10 ही जीत पाई। इस दौरान उन्होंने महज़ 26.40 की औसत और 135.74 की स्ट्राइक रेट से 581 रन जोड़े।
ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि LSG और DC के बीच हुई कुलदीप और ऋषभ की हाई प्रोफाइल ट्रेड आगामी सीजन में किसे ज्यादा फायदा पहुंचाती है।