भारतीय क्रिकेट टीम आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। हालांकि, टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही एक बार फिर से ऋषभ पंत और बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का विवाद सुर्खियों में आ गया है। दरअसल, हुआ ये है कि ऋषभ पंत और टीम इंडिया के बाद उर्वशी भी ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई हैं और इसी दौरीन उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से दुखी मुद्रा में कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं।

Advertisement

इन तस्वीरों में उन्होंने जो कैप्शन लिखा है उसे लेकर फैंस कह रहे हैं कि शायद उर्वशी पंत की याद में ही ऑस्ट्रेलिया पहुंची हैं। अपनी पहली तस्वीर के कैप्शन में उर्वशी रौतेला ने लिखा, आईना आज फिर रिश्वत लेता पकड़ा गया, दिल में दर्द था, और चेहरा हंसता हुआ पकड़ा गया। जबकि दूसरी तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'कोई इतना बेदर्द कैसे बन जाए कि किसी की तड़प पर किसी को तरस ही ना आए।' 

Advertisement

इन दोनों तस्वीरों में उर्वशी सोचती हुई नजर आ रही हैं और चेहरे पर मायूसी देखी जा सकती है। उर्वसी की ये पोस्ट देखकर ऋषभ पंत के फैंस एक बार फिर से जाग गए हैं और वो उर्वशी को लेकर कई तरह के मीम्स बना रहे हैं और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

वहीं, बीते कुछ समय में ये दोनों आपस में भिड़ते हुए दिखे थे। उर्वशी ने एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने मिस्टर आरपी का ज़िक्र किया था और यहीं से उर्वशी और पंत के बीच विवाद की शुरुआत हुई थी। इन दोनों ने इसके बाद सोशल मीडिया पर बिना एक दूसरे का नाम लिए एक दूसरे पर जमकर वार किए। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि इन दोनों के ऑस्ट्रेलिया में होने को लेकर आगे क्या खबरें आती हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार