साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहानिसबर्ग टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया मुश्किलों में नजर आ रही है। लंच के समय तक दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 188 रन बना लिए हैं। वहीं, दूसरी पारी में भारत की बढ़त 161 रनों की हो गई है। हालांकि, ये स्थिति और भी बेहतर हो सकती थी लेकिन ऋषभ पंत जिस तरह से अपना विकेट फेंक कर गए उसने टीम इंडिया को बैकफुट पर धकेल दिया।

Advertisement

पंत तीन गेंदें खेलकर बिना खाता खोलकर पवेलियन चले गए। रबाडा को आगे बढ़कर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में वो आउट हो गए, हालांकि उनके आउट होने से एक ओवर पहले उन्हें काफी गुस्से में भी देखा गया जब अफ्रीकी फील्डर रस्सी वैन डर डुसेन उन्हें भड़काते हुए नजर आए।

Advertisement

दरअसल, जब पंत क्रीज़ पर आए तो रस्सी उन्हें उनके विवादित कैच को लेकर सवाल करने लगे जिस पर पंत ने उन्हें कहा, कि अपना मुंह बंद रखो। पंत को काफी कुछ बोलते हुए देखा गया जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रस्सी के साथ हुई इस बहस के बाद अगले ही ओवर में वो अपना आपा खो बैठे और अफ्रीकी टीम को अपना विकेट गिफ्ट कर बैठे। उनके आउट होने के तरीके ने फैंस और दिग्गजों को काफी निराश किया है जिसके चलते उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार