Advertisement

आईपीएल 2024 के 62वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को 47 रनों से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रखा है। दिल्ली के लिए इस मैच में कप्तान ऋषभ पंत बैन के चलते नहीं खेले जिसके चलते अक्षर पटेल ने कप्तानी की।

Advertisement

पंत पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के चलते जुर्माना भी लगाया गया और एक मैच का बैन भी लगाया गया जिसके चलते वो आरसीबी के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए। इस बैन से पंत काफी नाराज दिखे और उन्होंन इस बैन के खिलाफ अपील भी की लेकिन बीसीसीआई के कठोर नियमों के चलते उनके बैन को वापस नहीं लिया गया।

इसके बाद जब अक्षर पटेल आरसीबी के खिलाफ टॉस करने आए तो उन्होंने बताया कि पंत अपने बैन के चलते काफी निराश और गुस्से में थे और उन्होंने ये कहा कि बॉलर्स की गलती की सज़ा कैप्टन को क्यों दी जाती है। टॉस जीतने के बाद अक्षर ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। बेंगलुरु का विकेट हमेशा अच्छा होता है। ये लक्ष्य का पीछा करने वाला मैदान है। जब हम अच्छी शुरुआत करते हैं, तो हम खेल पर हावी हो जाते हैं। ऋषभ गुस्से में था और उसने निलंबन के खिलाफ अपील भी की थी। वो यहां मैदान पर है और टीम को प्रेरित कर रहा है। ऋषभ की जगह कुशाग्र आए हैं।”

इस मैच की बात करें तो आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 187 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 52(32) रन पाटीदार के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाए। विल जैक्स ने 41(29) रन की पारी खेली। रजत और विल ने तीसरे विकेट के लिए 88 (53) रन की साझेदारी की। कैमरून ग्रीन ने 32(24) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने एक चौका और 2 छक्के लगाए। विराट कोहली ने 27(13) रन का योगदान दिया। अपनी इस पारी में उन्होंने एक चौका और 3 छक्के लगाए। रसिख डार सलाम और खलील दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट लेने में सफल रहे। कुलदीप यादव, मुकेश कुमार और ईशांत शर्मा के खाते में एक-एक विकेट गया। 

Also Read: Live Score

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली 19.1 ओवर में 140 रन के स्कोर पर लुढ़क गयी। दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा रन अक्षर पटेल ने बनाये। उन्होंने 39 गेंद में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। शाई होप ने 23 गेंद में 4 चौको की मदद से 29 रन अपने नाम किये। जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने 8 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से 21 रन बनाये। अक्षर और होप ने 5वें विकेट के लिए 56 (36) रन की साझेदारी की। आरसीबी की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट विकेट यश दयाल ने लिए। लॉकी फर्ग्यूसन ने 2 विकेट चटकाए। एक- एक विकेट मोहम्मद सिराज, स्वप्निल और ग्रीन को मिला। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार