भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले जा रहे पुनर्निर्धारित पांचवें टेस्ट में अपनी शानदार बल्लेबाजी से 72 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। पंत इंग्लैंड में एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी विकेटकीपर बन गए हैं। 

Advertisement

इस मुकाबले में पंत ने कुल 203 रन बनाए, जिसमें पहली पारी में 111 गेंदों में 146 रन की पारी शामिल है । दूसरी पारी में भी उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा और 86 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 57 रन बनाए।  

Advertisement

इससे पहले यह बतौर विदेशी विकेटकीपर बल्लेबाज इंग्लैंड में एक टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्लाइड वालकॉट के नाम था। जिन्होंने 1950 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए टेस्ट मेंकुल 182 रन बनाए थे। वालकॉट ने पहली पारी में 14 रन औऱ दूसरी पारी में नाबाद 168 रन बनाए थे। 

धोनी को भी छोड़ा पीछे

बतौर भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज एजबेस्टन में एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इससे पहले धोनी के नाम था। धोनी ने 2011 में इस मैदान पर खेले गए टेस्ट में दोनों पारियों को मिलाकर 151 रन बनाए थे। जिसमें उन्होंने पहली पारी में 77 और दूसरी पारी में नाबाद 74 रन बनाए थे।  

दिग्गजों की लिस्ट में शामिल

Advertisement

पंत इंग्लैंड में एक टेस्ट में 200 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले भारत के छठे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले वीनू माकंड (256 रन), सचिन तेंदुलकर (251 रन), सुनील गावस्कर (234 रन), राहुल द्रविड़ (217 रन), मंसू अली खान पटौदी (212) जैसे दिग्गजों ने ही यह कारनामा किया है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार