T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीत लिया। टीम इंडिया के हेड कोच के रूप में गौतम गंभीर का यह दूसरा खिताब है। गंभीर की कोचिंग में ही भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का भी खिताब जीता था। गंभीर ने टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के चैंपियन बनने के बाद आईसीसी अध्यक्ष जय शाह का आभार जताया है।

Advertisement

गौतम गंभीर को कोच के रूप में टी20 और वनडे फॉर्मेट में बड़ी सफलता मिली है, लेकिन टेस्ट में सफलता का दर निराशाजनक है। दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। उस समय गंभीर की कोचिंग पर सवाल उठे थे और उनकी आलोचना हुई थी। उस समय गंभीर को जय शाह का समर्थन मिला था।

Advertisement

खिताबी मुकाबले के बाद प्रेस कांफ्रेंस में गंभीर ने कहा, "मुझे जय भाई का शुक्रिया करना है। न्यूजीलैंड या साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार का समय मेरे लिए काफी मुश्किल था। उस समय ज्यादा लोगों का कॉल मेरे पास नहीं आया। जय भाई का कॉल आया था। उन्होंने मुझपर इस काम के लिए भरोसा किया। इसलिए मैं उनका शुक्रिया अदा करता हूं।"

इसके अलावा, गौतम गंभीर ने टी20 विश्व कप 2026 के खिताब को पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ और दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को डेडिकेट किया।

राहुल द्रविड़ के लिए गंभीर ने कहा कि राहुल भाई ने अपने कार्यकाल के दौरान भारतीय क्रिकेट को अच्छी शेप में रखने के लिए जो किया है, मैं उसके लिए उन्हें शुक्रिया करता हूं।

राहुल द्रविड़ की कोचिंग में भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीता था।

Advertisement

राहुल द्रविड़ के लिए गंभीर ने कहा कि राहुल भाई ने अपने कार्यकाल के दौरान भारतीय क्रिकेट को अच्छी शेप में रखने के लिए जो किया है, मैं उसके लिए उन्हें शुक्रिया करता हूं।

Also Read: LIVE Cricket Score

गौतम गंभीर ऐसे पहले व्यक्ति बन गए हैं जिन्होंने एक खिलाड़ी और कोच के रूप में टी20 विश्व कप जीता है। गौतम गंभीर 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम इंडिया के सदस्य थे। गंभीर ने फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 75 रनों की यादगार पारी खेलकर देश को पहला टी20 खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार