India vs Leicestershire: इंग्लैंड के खिलाफ 1 जुलाई को होने वाले पांचवें टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया (Team India) काउंटी क्लब लीसेस्टरशायर के खिलाफ गुरुवार (23 जून) से चार दिवसीय वॉर्मअप मैच खेलेगी। बता दें कि यह टेस्ट पिछले साल हुई पांच टेस्ट मैच की सीरीज का हिस्सा है। भारतीय टीम में कोविड के मामले आऩे के बाद चार टेस्ट के बाद सीरीज को रोक दिया गया था। फिलहाल सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे है।  

Advertisement

इस वॉर्मअप मैच में चेतेश्वर पुजारा,ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा को लीसेस्टरशायर की टीम में शामिल किया गया है। यह चारों खिलाड़ी सैम इवांस की कप्तानी में खेलते हुए नजर आएंगे। लीसेस्टरशायर काउंटी क्लब ने आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की। भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी इस वॉर्मअप मैच में हिस्सा लें सके,इसके चलते इन चार खिलाड़ियों को लीसेस्टरशायर टीम में जगह दी गई है। 

Advertisement

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों में 13-13 खिलाड़ी होंगे। 

वॉर्मअप मैच के लिए टीमें

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव।

लीसेस्टरशायर काउंटी क्रिकेट टीम : सैम इवांस (कप्तान), रेहान अहमद, सैम बेट्स (विकेटकीपर), नेट बॉली, विल डेविस, जॉय एविसन, लुइस किम्बर, अबी सकांडे, रोमन वॉकर, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार